शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और मंत्र जाप से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी आर्थिक परेशानियों या सुख की कमी महसूस कर रहे हैं तो शुक्रवार की शाम इन पांच शक्तिशाली मंत्रों का जाप जरूर करें।
कोच्चि, 19 जून (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केरल स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केएससीडीसी) भ्रष्टाचार मामले में अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान उद्योग (काजू) विभाग के पूर्व प्रधान सचिव मोहम्मद हनीश के अदालत में पेश नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
भारत को 2 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में नई भूमिका निभाते नजर आ सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी।
44 साल के युवराज लंबे समय से युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम करते रहे। माना जाता है कि उन्होंने भारत के कप्तान शुभमन गिल और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी में निखार लाने में मदद की है। अब उनका यही अनुभव दिल्ली कैपिटल्स के काम आ सकता।
युवराज बन सकते दिल्ली के बैटिंग कोच दिल्ली कैपिटल्स की मालिकाना संरचना भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह मानी जा रही। फ्रेंचाइजी में जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों समूह हर दो साल में टीम का संचालन संभालते हैं। 2026 सीजन तक टीम का नियंत्रण जीएमआर के पास था, लेकिन अब जिम्मेदारी फिर से जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जिंदल परिवार के हाथों में आ गई।
दिल्ली कैपिटल्स के पिछले दो सीजन फीके रहे दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। आईपीएल 2025 में टीम ने शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे हाफ में लय खो बैठी और पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। वहीं हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 सीजन में भी टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही।
लगातार दो सीजन में निराशाजनक नतीजों के बाद फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव के मूड में दिखाई दे रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा हेड कोच हेमंग बदानी की स्थिति भी मजबूत नहीं मानी जा रही है। ऐसे में युवराज सिंह को नए कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग स्टाफ में बदलाव पहले भी देखने को मिले हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हेड कोच थे, जबकि सौरव गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में थे। 2025 में जीएमआर के नियंत्रण संभालने के बाद हेमंग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था।
अब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहती है। ऐसे में युवराज सिंह जैसा अनुभवी और बड़े मैचों का खिलाड़ी टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।