Neet Paper Leak Controversy: "1 करोड़ का मुआवजा दीजिए...," CJP चीफ अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, क्या मांगे रखीं ?
Abhijeet Dipke Letter To PM Modi: नीट पेपर लीक विवाद के बीच छात्रों के सुसाइड मामलों को लेकर सामाजिक दबाव के साथ-साथ राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने उन परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई है, जिनके बच्चों ने NEET पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ते मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या कर ली है।
अभिजीत दीपके की ओर से दावा किया गया है कि पिछले 1 हफ्ते में 11 नीट उम्मीदवारों ने सुसाइड किया है। उनका यह भी कहना है कि इनमें से 5 छात्रों ने पिछले 48 घंटों के भीतर आत्महत्या की। लेटर में दीपके ने लिखा है कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे तनाव में डाल दिया है। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है, और कई छात्र मानसिक दबाव झेल रहे हैं।
हर प्रभावित परिवार 1 करोड़ का मुआवजा-अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। CJP की मांग है कि हर प्रभावित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके अलावा सीजेपी संस्थापक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराई है।
Open Letter to PM:
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 19, 2026
We urge PM @narendramodi to provide ₹1 crore in compensation to the families of students who died by suicide due to the paper leak crisis. pic.twitter.com/p6gOuNRvsT
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
उन्होंने कहा, ''कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है और अपनी मांगों को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। छात्र केवल इतना चाहते हैं कि जान के नुकसान के लिए जवाबदेही तय हो।''
दीपके का यह भी कहना है कि नेतृत्व स्तर पर जवाबदेही तय करना छात्रों और अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बहाल करने की दिशा में बेहतर कदम है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री से शिक्षा मंत्री को पद से हटाने का आग्रह करते हुए कहा कि मंत्री प्रधानमंत्री के विश्वास के कारण पद पर बने हुए हैं, और अंतिम जवाबदेही प्रधानमंत्री की है।
Shahrukh Khan: रिलीज के लिए नहीं थे पैसे, शाहरुख ने माफ किया लाखों का बिल; आज 80 करोड़ कमा चुकी फिल्म
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' के निर्देशक और अभिनेता प्रवीण तरड़े ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने एक बार फिर शाहरुख की दरियादिली को सबके सामने ला दिया।
रिलीज से पहले आई थी बड़ी परेशानी
प्रवीण तरड़े ने बताया कि 'देऊल बंद 2' की रिलीज से पहले फिल्म की टीम आर्थिक संकट से जूझ रही थी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) की जरूरत थी। शुरुआत में टीम ने इसके लिए करीब 12 लाख रुपये का बजट रखा था, लेकिन बाद में 42 लाख रुपये का बिल आ गया।
इतनी बड़ी रकम जुटाना फिल्म के निर्माताओं के लिए आसान नहीं था। ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से मदद मांगी।
शाहरुख खान ने बढ़ाया मदद का हाथ
प्रवीण तरड़े के मुताबिक, जब यह मामला शाहरुख खान तक पहुंचा तो उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यह 'मुलशी पैटर्न' बनाने वाली टीम की फिल्म है और आर्थिक तंगी के कारण इसकी रिलीज अटक गई है।
फिल्म की स्थिति जानने के बाद शाहरुख खान ने कथित तौर पर कहा, "इनका बिल माफ कर दो। यह एक मराठी फिल्म है। इन्हें DCP दे दो, पैसों का बाद में देख लेंगे।"
'पैसों से ज्यादा जरूरी थी फिल्म'
प्रवीण तरड़े ने कहा कि शाहरुख खान और उनकी टीम ने मराठी सिनेमा का सम्मान किया। उस समय किसी को नहीं पता था कि फिल्म चलेगी या नहीं, लेकिन फिर भी शाहरुख ने बिना किसी गारंटी के मदद की। उन्होंने कहा कि वह इस सहयोग के लिए हमेशा शाहरुख खान के आभारी रहेंगे और भविष्य में उन्हें फिल्म दिखाना चाहेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर बनी ब्लॉकबस्टर
21 मई 2026 को रिलीज हुई 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 81.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'देऊल बंद 2' साल 2015 में आई फिल्म 'देऊल बंद' का सीक्वल है। फिल्म की कहानी किसानों की आत्महत्या, आस्था और नास्तिकता जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है।
यह भी पढ़े- 'ईथा' का टीजर जारी, विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, 9 महीने की प्रेग्नेंसी वाला सीन देख हैरान हुए फैंस!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












.jpg)







