Former PM Son Fraud Case: पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल के बेटे नरेश गुजराल के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश से साइबर ठगों ने 7.68 करोड़ रुपये लूटे हैं। उनकी कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को साइबर ठगों ने अपने निशाने पर लिया, जिसके बाद ठगों ने करोड़ों रुपये लूट लिए। ठगों ने खुद को नरेश गुजराल के तौर पर पेश किया, जिसके बाद अलग-अलग रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के माध्यम से बीते सप्ताह 7.68 करोड़ रुपये तक की पूंजी ट्रांसफर करा ली।
पुलिस ने 4.28 करोड़ रुपये फ्रीज किए
दिल्ली पुलिस के अनुसार इस मामले में मंगलवार को FIR दर्ज कर ली गई थी। 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की इस ठगी में पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन 1930 पर कॉल की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल साइबर सेल क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट, इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजक ऑपरेशन (IFSO) ने केस की जांच की, जिसके बाद 4.28 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।
कैसे बनाया ठगी का शिकार ?
बता दें कि 12 जून को कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) शुभम सिंह को वॉट्सऐप पर एक मैसेज मिला। प्रोफाइल पिक्चर में नरेश गुजराल की तस्वीर थी। मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को नरेश बताया, और कहा कि वह बैंक में RTGS की सहायता से पैसा जमा करना चाहता है। मैसेज मिलते ही शुभम सिंह ने 7.68 करोड़ रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करा दिया।
16 चून को CFO ने नरेश गुजराल की बेटी से पैसों के ट्रांसफर के बारे में बात की। उन्होंने अपने पिता को इस बारे में बताया, उन्होंने इसे खारिज कर दिया, उन्होंने दावा करते हुए कहा कि CFO को ऐसे कोई निर्देश दिए ही नहीं गए थे। जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, उन्होंने साइबर ठगी की पुलिस में तहरीर दी।
ठगों ने वॉट्सऐप अकाउंट किया हैक
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया था, जिसके बाद आरोपी ने खुद को नरेश कुमार गुजराल के तौर पर पेश किया। पैसों का ट्रांसफर 3 से 4 खातों से हुआ है। करीब 70 फीसदी पैसे फ्रीज कर दिया है।
लोगों को जरूरी सलाह
नरेश गुजराल ने भी साइबर फ्रॉड की बात कही है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब 70 फीसदी रकम को रिकवर कर लिया गया है। दावा है कि और भी रिकवर किया जा सकता है। नरेश गुजराल ने अपील की है कि लोग साइबर फ्रॉड की शिकायत करें, जिससे पैसे वापस हो सकें।
लोगों को सलाह दी गई है कि अगर उनके साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो वो इसकी शिकायत 1930 पर कॉल करके दे सकते हैं। इसके साथ ही लोगों को किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन या OTP शेयर ksbn मैसेज देखकर न करें।
एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर काफी मैच्योर हो गए हैं. हर दिन वो कुछ नया लेकर आते हैं और हर दिन उसे आजमाने के लिए तैयार रहते हैं. वैशाख ने कहा, जब भी वो मैदान पर उतरते हैं तो उनमें एक अलग ही जोश और एनर्जी होती है क्योंकि वो हर हाल में जीतना चाहते हैं. जिस तरह से वो खुद को और टीम को संभालते हैं, वो बहुत अच्छा लगता है. Fri, 19 Jun 2026 18:06:14 +0530