बारिश की कमी चीनी प्रोडक्शन पर डाल सकती है असर, लेकिन यह एक कारण सेक्टर पर आगे बनाए रखेगा फोकस
गन्ने को मॉनसून के खास महीनों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता की आवश्यकता होती है। "महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए, बारिश अच्छी होनी चाहिए। इसलिए जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के सभी चार महीने महत्वपूर्ण होंगे।"
Don 3 Controversy: रणवीर सिंह 18 महीने तक नहीं देंगे कोई इंटरव्यू; फरहान अख्तर से विवाद के बाद टूटी दोस्ती?
Don 3 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों और 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने अगले 18 महीनों तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी न करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, वे इस दौरान मीडिया इंटरव्यू और पत्रकारों से भी दूरी बनाए रख सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' की रिलीज तक किसी भी विवादित मुद्दे पर खुलकर बात करने के मूड में नहीं हैं।
'डॉन 3' विवाद पर नहीं देंगे कोई बयान
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, दावा किया गया है कि हाल ही में रणवीर सिंह से हुई मुलाकात के दौरान अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह 'डॉन 3' से जुड़े विवाद पर फिलहाल कुछ भी नहीं बोलना चाहते। बताया जा रहा है कि अभिनेता के पास कई इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई हैं, लेकिन उन्होंने फिलहाल मीडिया बातचीत से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणवीर और 'डॉन 3' के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के बीच रिश्तों में आई खटास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
क्या जोया अख्तर करा सकती हैं सुलह?
फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि रणवीर सिंह को उम्मीद है कि निर्देशक और लेखिका जोया अख्तर इस मामले में मीडियेटर की भूमिका निभा सकती हैं। रणवीर और जोया के बीच लंबे समय से अच्छे प्रोफेशनल और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मानना है कि भविष्य में दोनों पक्षों के बीच सुलह की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
कैसे शुरू हुआ 'डॉन 3' विवाद?
'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फिल्म निर्माताओं के बीच मतभेद की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता और निर्माताओं के बीच क्रिएटिव डिफरेंस पैदा हो गए थे।
इसके अलावा फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप न मिलने और बार-बार शूटिंग में देरी होने को भी विवाद की एक बड़ी वजह बताया गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर मुआवजे की मांग की है।
FWICE का रुख भी रहा चर्चा में
विवाद के दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ गैर-सहयोग निर्देश जारी किया था। हालांकि बाद में इस निर्देश को वापस ले लिया गया, जिससे अभिनेता को राहत मिली।
'प्रलय' की रिलीज का इंतजार
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। यह एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है।
फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता के बेटे हैं। जय इससे पहले 'स्कैम 1992' और 'लूटेरे' जैसे प्रोजेक्ट्स में निर्देशन टीम का हिस्सा रह चुके हैं।




Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









