ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से जुड़ा कथित विवाद, वीडियो वायरल; फोटो खिंचवाने को लेकर कहासुनी का आरोप
ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से जुड़ा कथित विवाद, वीडियो वायरल; फोटो खिंचवाने को लेकर कहासुनी का आरोप
NEET UG री-एग्जाम से पहले जरूरी खबर! अब पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य, NTA ने जारी किया जरूरी रिमाइंडर
Neet UG 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेट्ंस के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जरूरी सूचना जारी है. NTA ने 21 जून 2026 को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SMS, E-Mail और WhatsApp रिमाइंडर मैसेज भेजने शुरू कर दिए गए हैं. खासतौर पर यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है. चलिए जानते हैं NTA ने क्या सलाह दी है.
NTA ने जारी किया रिमाइंडर
नीट यूजी री-एग्जाम से पहले एजेंसी छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए रिमाइंडर भेज रही है. NTA ने छात्रों को फर्जी संदेशों और साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है. एजेंली ने साफ कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी प्राप्त हो रही मैसेज पर भी ही भरोसा करें. एडमिट कार्ड सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें. साथ ही 3 मई 2026 का पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा.
NTA के रिमाइंडर में क्या-क्या?
SMS ऑफिशियल सेंडर ID: NICPEP से आएगा.
ईमेल इस पते से आएगा: no-reply.neet.nta@nic.in.
एकमात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in है. इसे खुद अपने ब्राउज़र में टाइप करें.
???? NEET (UG) 2026 — Admit Card Reminder & Safety Advisory
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 19, 2026
NTA is sending reminder SMS and emails to candidates to download their admit cards for the re-examination on Sunday, 21 June 2026.
How to know a message is genuinely from NTA:
✅ SMS would come from the official sender…
फर्जी संदेशों से रहे सावधान
NTA ने कहा कि वह कभी भी किसी छात्र से भुगतान की मांग नहीं करती है. इसके अलावा NTA परीक्षा प्रश्नपत्र, आंसर-की या किसी प्रकार की लीक सामग्री भी शेयर नहीं करती. अगर किसी छात्र को ऐसे संदेश मिलते हैं तो उन पर क्लिक करने से बचें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं. व्हाट्सएप पर भी परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल वेरिफाइड नंबर +91 78279 80287 से भेजी जा रही है. छात्रों को नीले रंग का वेरिफाइड बैज और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी नाम देखकर ही संदेश की पुष्टि करनी चाहिए.
कब से एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य?
NTA ने बताया कि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं. इसी वजह से 3 मई 2026 को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेगा. छात्रों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही इस्तेमाल करना होगा. हालांकि जिन स्टूडेंट्स ने नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करना होगा. एक बार डाउनलोड और प्रिंट किया गया एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त रहेगा. NTA ने छात्रों को सतर्क रहने और केवल नोटिफिकेशन सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: Neet UG 2026 Admit Card: परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड का नियम बदला, अब बैंक डिटेल भरने की जरूरत नहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation



















