Responsive Scrollable Menu

NEET UG री-एग्जाम से पहले जरूरी खबर! अब पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य, NTA ने जारी किया जरूरी रिमाइंडर

Neet UG 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेट्ंस के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जरूरी सूचना जारी है. NTA ने 21 जून 2026 को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SMS, E-Mail और WhatsApp रिमाइंडर मैसेज भेजने शुरू कर दिए गए हैं. खासतौर पर यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है. चलिए जानते हैं NTA ने क्या सलाह दी है. 

NTA ने जारी किया रिमाइंडर 

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले एजेंसी छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए रिमाइंडर भेज रही है. NTA ने छात्रों को फर्जी संदेशों और साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है. एजेंली ने साफ कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी प्राप्त हो रही मैसेज पर भी ही भरोसा करें. एडमिट कार्ड सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें. साथ ही 3 मई 2026 का पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा. 

NTA के रिमाइंडर में क्या-क्या?

SMS ऑफिशियल सेंडर ID: NICPEP से आएगा.
ईमेल इस पते से आएगा: no-reply.neet.nta@nic.in.
एकमात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in है. इसे खुद अपने ब्राउज़र में टाइप करें.

 

फर्जी संदेशों से रहे सावधान 

NTA ने कहा कि वह कभी भी किसी छात्र से भुगतान की मांग नहीं करती है. इसके अलावा NTA परीक्षा प्रश्नपत्र, आंसर-की या किसी प्रकार की लीक सामग्री भी शेयर नहीं करती. अगर किसी छात्र को ऐसे संदेश मिलते हैं तो उन पर क्लिक करने से बचें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं. व्हाट्सएप पर भी परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल वेरिफाइड नंबर +91 78279 80287 से भेजी जा रही है. छात्रों को नीले रंग का वेरिफाइड बैज और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी नाम देखकर ही संदेश की पुष्टि करनी चाहिए.

कब से एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य? 

NTA ने बताया कि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं. इसी वजह से 3 मई 2026 को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेगा. छात्रों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही इस्तेमाल करना होगा. हालांकि जिन स्टूडेंट्स ने नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करना होगा. एक बार डाउनलोड और प्रिंट किया गया एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त रहेगा. NTA ने छात्रों को सतर्क रहने और केवल नोटिफिकेशन सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Neet UG 2026 Admit Card: परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड का नियम बदला, अब बैंक डिटेल भरने की जरूरत नहीं

Continue reading on the app

कोरिया में रेत विवाद पर ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, भाजपा नेता समेत तीन की हत्या; जिंदा जलाने की वारदात से दहशत

कोरिया में रेत विवाद पर ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, भाजपा नेता समेत तीन की हत्या; जिंदा जलाने की वारदात से दहशत

Continue reading on the app

  Sports

ये IPL नहीं है… वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों से लिया बदला, सबसे ज्यादा छक्के के साथ खत्म की सीरीज

Vaibhav Sooryavanshi: पिछली टक्कर में श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी की नाकामी देखकर कहा था कि ये IPL नहीं है. लेकिन, वैभव ने अब ईंट का जवाब पत्थर से दिया है. उन्होंने फाइनल मैच में श्रीलंका ए से अपना बदला ले लिया है. उन्होंने बता दिया कि उनका टैलेंट सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है. Sun, 21 Jun 2026 11:58:07 +0530

  Videos
See all

Delhi Crime News: दिल्ली में पार्किंग को लेकर बदमाशों का तांडव | Parking Dispute | Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:43:29+00:00

Shorts : जब PM मोदी ने संभाली योग की कमान! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:40:29+00:00

Sambhal में ईंटो की दीवार के बीच बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर #bulldozeraction #mazar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:44:31+00:00

CM Yogi Mahoba Visit: महोबा से यूपीवालों को CM योगी की बड़ी सौगात | UP News | BJP | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers