Odisha Fire Incident:आसमान छूती लपटें, चारों तरफ धुआं... ओडिशा की फैक्ट्री में भीषण आग का मंजर
Odisha Fire Incident: ओडिशा के कटक जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सालेपुर इलाके में स्थित मैट्रिक्स कंपनी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने के लिए करीब 25 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. इसके अलावा आधुनिक रोबोटिक मॉनिटर और विशेष अग्निशमन उपकरणों की मदद से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके से सामने आई तस्वीरों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं साफ देखा जा सकता है. आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
दिल्ली में सजेगी महफिल, अमेरिका के 3 दुश्मनों संग भारत की बैठकी, मंच वही जिससे डरते हैं ट्रंप!
BRICS News: नई दिल्ली अगले हफ्ते वैश्विक कूटनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रही है. BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक भारत की राजधानी में होगी. पहली नजर में यह एक सामान्य बहुपक्षीय बैठक लग सकती है, लेकिन इसकी टाइमिंग और इसमें शामिल होने वाले देशों को देखें तो तस्वीर कहीं ज्यादा बड़ी दिखाई देती है. दिल्ली में चीन, रूस और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि पहुंचेंगे. ये तीनों देश ऐसे हैं जिनके अमेरिका के साथ रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं.























