Responsive Scrollable Menu

Telegram Ban: टेलीग्राम पर लागू रहेगी अस्थाई रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को बताया सही

दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है. जो टेलीग्राम ऐप के 15 करोड़ यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, नीट-यूजी 2026 की दोबारा होने जा रही परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी रोक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया.

Continue reading on the app

सिंदूर लगाते समय गलत उंगलियों का प्रयोग पड़ सकता है भारी! जानें सही नियम

Hindu Marriage Beliefs: भारतीय परंपराओं में सिंदूर का महत्व बहुत खास माना जाता है. यह सिर्फ एक श्रृंगार का सामान नहीं है. इसे विवाहित स्त्रियों की पहचान का प्रतीक भी कहते हैं. महिलाओं के लिए यह सुहाग, प्रेम और वैवाहिक जीवन का प्रतीक कहलाता है. मंदिरों में देवी-देवताओं से लेकर घर में भी सिंदूर का प्रयोग होता है. यह कोई नया ट्रेंड नहीं है बल्कि सदियों से चली आ रही एक रीत है. ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि हमें सिंदूर को हमेशा सही उंगली से ही लगाना चाहिए. 

सिंदूर का धार्मिक महत्व क्या है?

सिंदूर को हिंदू धर्म में सौभाग्य, अखंड सुहाग और ऊर्जा का प्रतीक कहते हैं. माता लक्ष्मी और पार्वती से सिंदूर का गहरा संबंध माना जाता है. विवाहित स्त्री की मांग में सिंदूर भरने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. यह पति की लंबी आयु का आशीर्वाद भी देती है. 

ये भी पढ़ें- Vat Purnima Vrat 2026: 29 या 30 जून, वट पूर्णिमा का व्रत कब है? नोट करें तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने शिव जी के लिए और माता लक्ष्मी ने सीता स्वरूप में प्रभु श्रीराम के नाम का सिंदूर मांग में भरा था. इसे गृहलक्ष्मी से जोड़कर भी देखा जाता है. सिंदूर का रंग लाल होता है. इसलिए, यह ऊर्जा और शक्ति का भी प्रतिनिधि माना जाता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण में मांग के सिंदूर का मानसिक शांति और बीपी से जोड़कर भी देखा जाता है. कहते हैं कि इससे तनाव कम होता है और बीपी नियंत्रित रहता है.

किस उंगली से सिंदूर लगाना चाहिए?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्योतिष में बताया गया है कि मांग में सिंदूर भरने के लिए सबसे शुभ अनामिका उंगली होती है. इसे रिंग फिंगर भी कहते हैं. इस उंगली का संबंध सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह से होता है. सूर्य, जो आत्मविश्वास, सम्मान, ऊर्जा और सकारात्मकता का कारक होता है. वहीं, शुक्र ग्रह को प्रेम और रोमांस के साथ-साथ लग्जरी का प्रतीक माना जाता है. इस उंगली से सिंदूर लगाने से जीवन में संतुलन और सम्मान होता है. धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करने में भी इसी उंगली का प्रयोग होता है.

कौन-कौन सी उंगलियों से सिंदूर नहीं लगाते?

1.तर्जनी उंगली- इस उंगली को इंडेक्स फिंगर भी कहते हैं. इस उंगली का संबंध गुरु ग्रह से होता है. गुरु को ज्ञान, आध्यात्म और विवेक का प्रतीक कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस उंगली को आदेश और क्रोध का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, तर्जनी उंगला का इस्तेमाल सिंदूर लगाने के लिए नहीं किया जाता है. इस उंगली से सिंदूर लगाते हैं तो आज ही रोक दे यह काम.

2.मध्यमा उंगली- हाथ की मध्यमा उंगली का संबंध न्यायप्रिय राशि शनि ग्रह का होता है. यह उंगली शनिदेव का प्रतिनिधित्व करती है. इस ग्रह का संबंध कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारियों और सत्य से होता है. इसे ऊर्जा का गंभीर प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि मांगलिक और शुभ कार्यों में सिंदूर लगाने के लिए इस उंगली का आमतौर पर प्रयोग नहीं किया जाता है.

3.कनिष्ठा उंगली- हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध को बुद्धि, संवाद और समझदारी से संबंधित माना जाता है. आध्यात्मिक मान्यताओं में इसे भावना और संतुलन की क्षमता से जोड़ा जाता है. मगर पारंपरिक सिंदूर लगाने के नियमों में इस उंगली का इस्तेमाल कम ही देखा जाता है.

4.अंगूठा- हाथ के अंगूठे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह इच्छाशक्ति के प्रतीक होते हैं. हालांकि, इस उंगली से सिंदूर नहीं लगाया जाता है लेकिन विशेष प्रकार की साधनाओं में अंगूठे से ही सिंदूर लगाते हैं. खासतौर पर तंत्र साधना में. पुरुषों के माथे पर सिंदूर लगाने के लिए भी अंगूठे का प्रयोग होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस उंगली को विजय का प्रतीक भी कहते हैं. 

ये भी पढ़ें- World's largest Shivling: दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग हरिद्वार में स्थापित, जानें कैसे पारे से बना 5210 किलो का शिवलिंग

Continue reading on the app

  Sports

हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत, दिया बॉक्सिंग रिंग में भिड़ने का खुला चैलेंज

Sreesanth vs Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. श्रीसंत ने भज्जी को बॉक्सिंग रिंग में मुकाबला करने की चुनौती दे दी है. Fri, 19 Jun 2026 10:26:36 +0530

  Videos
See all

Bulandshahr Pak Terror Module: बुलंदशहर में पाक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ | Up Ats Raid Bulandshahr #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T05:45:14+00:00

Telegram Ban: टेलीग्राम बैन पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला | Delhi High Court | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T05:45:23+00:00

Police Action: पुलिस ने नष्ट किया करोड़ों का शराब जखीरा, मचा हड़कंप! Viral Video | Liquor Mafia | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T05:58:14+00:00

Sant Kabir Nagar News: संत कबीरनगर में हिंदु युवक की गला रेतकर हत्या, भड़की भीड़ | Crime | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T06:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers