Responsive Scrollable Menu

महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च:बैटरी 0% पर 13km और फुल चार्ज पर 683km चलेगी, कीमत ₹11.45 लाख से शुरू

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल BE 6 स्पोर्टेक लॉन्च कर दिया है। EV को नए वैरिएंट्स, बड़े बैटरी पैक, री-डिजाइन डैशबोर्ड और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें एक खास 'रिव्यू SOS' फीचर दिया गया है, जो बैटरी 0% यानी पूरी तरह खत्म होने के बाद भी कार को 13km तक चला सकता है। वहीं, फुल चार्ज पर कार 683km चलेगी। BaaS प्रोग्राम के साथ शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.45 लाख से शुरू होकर ₹26.95 लाख तक जाती है। इसके साथ ही कंपनी ने 'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) मॉडल भी पेश किया है। BaaS प्रोग्राम के तहत 59kWh बैटरी वाले बेस वैरिएंट को सिर्फ ₹11.45 लाख में खरीदा जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक को ₹3.75 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू करने जा रही है। एक्सटीरियर डिजाइन: टेलगेट पर दिखेंगे पर्सनल मैसेज इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाहरी डिजाइन को काफी एग्रेसिव और स्पोर्टी रखा गया है। इसके पिछले हिस्से में 'Sporteq' की बैजिंग मिलती है। कार में वेरिएंट के हिसाब से 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स (बॉडी में छिपे रहने वाले हैंडल) और ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसके खास 'Launch Edition' में 'ग्रेफाइट स्टॉर्म' कलर का ऑप्शन मिलेगा। कार के पिछले हिस्से में कस्टमाइजेबल एलईडी टेल-लैंप दिए गए हैं, जिसकी स्क्रीन पर ओनर अपने हिसाब से पर्सनल टेक्स्ट मैसेज भी डिस्प्ले कर सकते हैं। इंटीरियर डिजाइन: केबिन में 12.3-इंच की तीन स्क्रीन कार के केबिन के अंदर सबसे बड़ा और आकर्षक बदलाव देखने को मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में अब 12.3-इंच के तीन डिस्प्ले (टचस्क्रीन) वाला एक शानदार ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। डैशबोर्ड को पूरी तरह नया और साफ-सुथरा हॉरिजॉन्टल लुक दिया गया है, जिससे वायरलेस चार्जिंग पैड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसके लॉन्च एडिशन में 'फुल रेसिंग टैन' इंटीरियर थीम के साथ प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और फिक्स पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है। एडवांस फीचर्स: गूगल जेमिनी एआई का सपोर्ट महिंद्रा ने इस कार में 6 नए 'TEQ' टेक्नोलॉजी सूट्स जोड़े हैं। इसमें 'TEQ_Me' फीचर है जो ड्राइवर को पहचानकर उसकी प्रोफाइल सेट कर देता है। इसके अलावा इसमें गूगल जेमिनी (Google Gemini) एआई इंटीग्रेशन के साथ 'TEQ_Talk' वॉयस असिस्ट दिया गया है। कार में मनोरंजन और आराम के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और एनएफसी (NFC) डिजिटल की जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: 3 बैटरी पैक और 683km तक की दमदार रेंज यह एसयूवी तीन अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है, जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ आते हैं: ये तीनों ही बैटरियां डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। अपने मैक्सिमम रेटेड चार्जर (140kW से 180kW) की मदद से ये सभी बैटरी पैक मात्र 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। इसके साथ ड्राइव मोड्स के तहत ड्रिफ्ट मोड और एक्सीलरेशन बूस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा सुरक्षा के लिहाज से महिंद्रा ने इस एसयूवी को बेहद सुरक्षित बनाया है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (Level 2 ADAS) दिया गया है, जो सड़क पर दुर्घटनाओं से बचाता है। इसके अलावा तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने के लिए 540-डिग्री कैमरा और ऑटो पार्क असिस्ट की सुविधा दी गई है। बुनियादी सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV), हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी विंडसर से होगा।

Continue reading on the app

Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। पुतिन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों की रचनात्मक द्विपक्षीय साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध ‘‘विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ की भावना के साथ सफलतापूर्वक मजबूत हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लाल किले से PM Modi का बड़ा एलान, सुरक्षित आपूर्ति के लिए Critical Minerals मिशन पर काम कर रहा भारत

उन्होंने यह भी कहा कि वह सितंबर में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करने वाले हैं। पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ‘‘आपका देश आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर उचित रूप से काफी प्रतिष्ठा रखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूस-भारत संबंध विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के तहत सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं।’’ रूसी राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि मॉस्को और नयी दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक सहयोग कर रहे हैं तथा संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), ब्रिक्स और अन्य बहुपक्षीय मंचों के ढांचे के भीतर आपस में गहरा समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, हम अपने मित्रवत लोगों के लाभ के लिए और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को मजबूत करने के हित में रचनात्मक रूस-भारत साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना जारी रखेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

मैं हार स्वीकार करता हूं...बांग्लादेश ने हमें तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ा, कप्तान बोले- कोई बहाना नहीं

Pat Cummins admits loss: बांग्लादेश के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को खुलकर स्वीकार किया है. कमिंस के अनुसार, मैच के पहले ही दिन बल्लेबाजों का जल्दी सिमटना और गेंदबाजों का दबाव न बना पाना हार की मुख्य वजह रहा. उन्होंने माना कि बांग्लादेश ने अनुशासित खेल दिखाते हुए उन्हें हर विभाग में पछाड़ा. हालांकि, जोश हेज़लवुड के 300 विकेट और कैमरन ग्रीन के जुझारू शतक की तारीफ करते हुए कमिंस ने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी का भरोसा जताया है. Sun, 16 Aug 2026 17:31:05 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir News : मौलाना साजिद ने उमर से क्या पूछा ? #omarabdullah #jammuandkashmir #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:12:44+00:00

Amit Shah On Congress | वंदे मातरम का गायन अधूरा छोड़ना शर्मनाक-शाह #ytshorts #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers