Responsive Scrollable Menu

E20 या E85 फ्यूल की जगह कार में गलती से भर जाए डीजल, तो क्या इंजन खराब हो जाएगा यहां समझें

हम यहां E20 या E85 की बात नहीं कर रहे, बल्कि ये बता रहे है कि यदि किसी फ्यूल पंप पर गलती से आपकी पेट्रोल कार में डीजल या डीजल कार में पेट्रोल भर जाए, तब क्या होगा? कई बार लोगों के साथ ऐसा हादसा हो जाता है।

Continue reading on the app

Zeenat Aman: ज़ीनत अमान ने किया अपने असली नाम का खुलासा! मां हिंदू, पिता मुस्लिम, खुद इस धर्म को मानती हैं एक्ट्रेस

Zeenat Aman: 70 के दशक की दिग्गज अदाकारा ज़ीनत अमान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चाहे सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय हो या पुराने किस्से, जीनत अमान अक्सर अपने किस्से-कहानियां फैंस को सुनाती आई हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दशकों से लोग जिन्हें ज़ीनत अमान के नाम से जानते हैं, उनका एक और नाम भी है।

अभिनेत्री ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी फैमिली बैकग्राउंड, धार्मिक विचारों और जीवन दर्शन पर खुलकर बात की।

जीनत ने बताया अपना हिंदू नाम
ज़ीनत ने कहा, "पिता की तरफ से मेरा नाम ज़ीनत अमान है, लेकिन मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है। मेरी मां का नाम वर्धिनी था। वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थीं और रोज़ाना दो-तीन घंटे पूजा-पाठ में बिताती थीं; मेरी परवरिश का ज़्यादातर हिस्सा उन्हीं के हाथों हुआ।"

‘मैं धार्मिक नहीं हूं’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद किसी धर्म का पालन करती हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे खुद को धार्मिक व्यक्ति नहीं मानतीं।

ज़ीनत ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों को बहुत करीब से देखा है। उनकी मां हिंदू थीं, पिता मुस्लिम थे और उनके बच्चों के पिता भी मुस्लिम हैं। इसके अलावा उन्होंने कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की और उनके सौतेले पिता जर्मनी से थे। ऐसे माहौल ने उन्हें दुनिया को व्यापक नजरिए से देखने की सीख दी।

‘इंसानियत, प्रेम और समानता ही मेरा धर्म है’
ज़ीनत अमान ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को किसी एक धर्म तक सीमित महसूस नहीं किया। उनका मानना है कि सभी धर्म अच्छे संदेश देते हैं और किसी को गलत रास्ता अपनाने की शिक्षा नहीं देते।

उन्होंने कहा कि उनके लिए इंसानियत, दया, शांति, समानता और लोगों व जानवरों के प्रति प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है। यही मूल्य उनके जीवन का आधार हैं।

मिस इंडिया से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर
ज़ीनत अमान ने 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। उसी वर्ष उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उन्हें वास्तविक लोकप्रियता फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली।

इसके बाद 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

स्टाइल आइकन के रूप में बनाई अलग पहचान
‘यादों की बारात’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘धर्मवीर’, ‘डॉन’, ‘लावारिस’ और ‘पुकार’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से ज़ीनत अमान ने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया।

उन्हें हिंदी सिनेमा की शुरुआती स्टाइल आइकन और ट्रेंडसेटर अभिनेत्रियों में गिना जाता है। लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बरकरार रही।

हाल के वर्षों में ज़ीनत अमान ने फिर से स्क्रीन पर वापसी की है। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था। अब दर्शक उन्हें जल्द ही फिल्म ‘बन टिक्की’ में देखेंगे।
 

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन बन सकते है बड़े टेस्ट प्लेयर, पूर्व चीफ सेलेक्टर की भविष्यवाणी, सफेद जर्सी में भी टीम इंडिया के लिए करेंगे धमाल

पूर्व सेलेक्टर के श्रीकांत का मानना है कि ईशान किशन, जिन्होंने 2023 में कुछ टेस्ट खेले थे, सफेद कपड़ों में भी उतने ही अच्छे कीपर-बल्लेबाज हैं. "मैं ईशान किशन का बहुत बड़ा फैन हूं. वह कहीं से भी टीम में वापस आए हैं और शानदार खेल रहे हैं. Thu, 18 Jun 2026 18:10:11 +0530

  Videos
See all

Aar Paar | विपक्ष नहीं UNITED बगावत UNLIMITED? | Amish Devgan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T14:15:22+00:00

Giorgia Meloni Daughter Ginevra Viral Video: कैमरा देखते ही छिप गई मेलोनी की बेटी! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T14:15:10+00:00

Trump I'm The Boss Statement Viral Video : I Am The Boss' बयान हुआ वायरल | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T14:16:53+00:00

Trump I'm The Boss Statement Viral Video: 'आई एम द बॉस' बोलकर ट्रंप ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T14:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers