अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते में क्या-क्या तय हुआ? इस डील पर डोनाल्ड ट्रम्प और मसूद पजशकियान ने कब और कहां हस्ताक्षर किए? होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने का वैश्विक व्यापार पर क्या असर पड़ेगा? क्या इस समझौते के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा?
पूर्णिया के बहुचर्चित ताराबाड़ी डबल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए वर्तमान मुखिया एजाज अंजुम और सरपंच गुलाम सरवर उर्फ शौकत समेत आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पंचायत की राजनीति और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़े इस मामले में अदालत ने सभी आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास इंतजाम करने का फैसला लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड का मानना है कि इतनी कम उम्र में सीनियर टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी को परिवार का साथ मिलना जरूरी है, जिससे वह नए माहौल में खुद को सहज महसूस कर सके।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वैभव जैसे खिलाड़ी कई दशक बाद भारतीय सीनियर टीम में इतनी कम उम्र में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी बेहद कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई थी। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि वैभव को किसी तरह की मानसिक या भावनात्मक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वैभव के माता-पिता भी इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे सैकिया ने कहा, 'जब 14-15 साल का खिलाड़ी ऐसे माहौल में पहुंचता है जहां बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वयस्क हों, तो कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती। इसलिए हमने फैसला किया है कि उनके माता-पिता भी उनके साथ दौरे पर जाएं।'
उन्होंने यह भी साफ किया कि माता-पिता की यात्रा, रहने और अन्य खर्चों का पूरा वहन बीसीसीआई करेगा। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे वैभव के लिए सीनियर क्रिकेट का माहौल अपनाना आसान होगा।
वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और 237.30 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे बड़े पुरस्कार भी अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार भारत की टी20 टीम में चुना गया।
वैभव के विवाद मामले में बीसीसीआई क्या करेगी? फिलहाल वैभव श्रीलंका में इंडिया-ए टीम की ओर से ट्राई सीरीज खेल रहे। इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में वह मैदान पर हुए विवाद के कारण भी चर्चा में रहे थे। हालांकि इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक कार्रवाई का ऐलान नहीं हुआ।
इस विवाद पर सैकिया ने साफ कहा कि यह मामला मैच रेफरी और अंपायरों के अधिकार क्षेत्र में आता। बीसीसीआई इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैदान पर हुई किसी भी घटना पर फैसला लेने के लिए पहले से तय प्रक्रिया मौजूद है और वही लागू होगी।
वैभव का इस सीरीज में प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। उन्होंने 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 153.94 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। इंडिया-ए टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और 21 जून को दांबुला में श्रीलंका ए से खिताबी मुकाबला खेलेगी।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा वैभव के करियर का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा। ऐसे में बीसीसीआई का यह कदम युवा खिलाड़ी को बेहतर माहौल देने और उसके विकास में मदद करने की दिशा में अहम माना जा रहा।