Khatron Ke Khiladi 15: इन कंटेस्टेंट के हाथ लगा टिकट टू फिनाले, जानें कौन-कौन पहुंचा खिताब के सबसे करीब?
By shristi jha
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट-बेस्ड रेलाइटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन चर्चा में बना हुआ है. फिलहाल शो की शूटिंग कैपटाउन में चल रही है. खबरें है कि, हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट अपनी हदों से आगे जाकर खतरनाक स्टंट्स कर रहे हैं. इस बीच शो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक शो को अपने पहले तीन टिकट टू फिनाले विजेता मिल चूका है और इसके साथ ही कुछ अन्य मजबूत दाबेदार भी फिनाले की रेस में पहुंच चुके हैं. आइए जानते है आखिर कौन है वो तीन फाइनलिस्ट.
कहां हो रही शो की शूटिंग?
हर साल की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग इंडिया से दूर एक ऐसी लोकेशन पर हो रही है, जहां खूबसूरत नजारों के साथ-साथ रोमांच और खतरे का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है. शो की पूरी टीम इन दिनों केप टाउन, साउथ अफ्रीका में मौजूद है, जिसे लंबे समय से (Khatron Ke Khiladi) का पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन माना जाता रहा है. केप टाउन सिर्फ अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि चल्लेंजिंग लोकेशन्स के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. यहां ह्यूज ओसियन, ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, पहाड़ी इलाके, घने जंगल और एडवेंचर स्पोर्ट्स की फैसिलिटीज मौजूद हैं, जो शो के खतरनाक स्टंट्स को और भी रोमांचक बना देती हैं. यही वजह है कि मेकर्स ने एक बार फिर इस शहर को चुना है.
फिनाले की रेस में कौन- कौन आगे?
खतरों के खिलाड़ी 15 जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फैंस के बीच यह जानने की एक्ससिटेमेंट भी बढ़ती जा रही है कि आखिर इस बार ट्रॉफी के सबसे मजबूत कन्टेंडर कौन हैं. शो से जुड़ी चर्चाओं, सोशल मीडिया अपडेट्स से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपने लगातार शानदार परफॉरमेंस से फिनाले की दौड़ में मजबूत जगह बना ली है. इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा 'अविनाश मिश्रा'(Avinash Mishra) की हो रही है, जिन्हें कई रिपोर्ट्स में इस सीजन का पहला टिकट टू फिनाले हासिल करने वाला कंटेस्टेंट बताया जा रहा है. पूरे सीजन में अविनाश ने कई मुश्किल और हाई-रिस्क स्टंट्स को बेहतरीन तरीके से पूरा किया है. यही वजह है कि उन्हें ट्रॉफी का प्रबल कन्टेंडर माना जा रहा है.
इन दो कंटेस्टेंट ने भी बनाई जगह
इसके अलावा 'करण वाही'(Karan Wahi) भी लगातार मजबूत परफॉरमेंस करते नजर आए हैं. उनकी फिटनेस, कॉन्फिडेंस और प्रेशर में शांत रहने की क्षमता ने उन्हें बाकी कॉम्पिटिटर से अलग पहचान दिलाई है. कई स्टंट्स में उन्होंने शानदार टाइमिंग और बैलेंस दिखाकर दर्शकों और साथी कंटेस्टेंट्स दोनों को अफेक्टेड किया है. वहीं 'फरहाना भट्ट'(Farrhana Bhatt) का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है. शुरुआत में जिन्हें अंडरडॉग माना जा रहा था, उन्होंने अपने परफॉरमेंस से सभी को चौंका दिया. कई चल्लेंजिंग टास्क में उन्होंने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करते हुए यह साबित किया कि वह सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने आई हैं. हालांकि मुकाबला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.
इस सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स
इस बार शो में टीवी, सोशल मीडिया, और रियलिटी शो की दुनिया के बड़े नाम शामिल हुए है. इनमें अविनाश मिश्रा, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, कारन वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल है. यही वजह है कि इस सीजन को पिछले कुछ सालों के सबसे प्रतिस्पर्धा सीजन में गिना जा रहा है. फिलहाल तो शो की शूटिंग चल रही है, फिलहाल इसकी कोई ऑफिसियल डेट मेकर्स ने सामने नहीं बताई है. लेकिन आप इसे 'कलर्सटीवी' (colorstv) या 'जियोसिनेमा' (JioCinema) पर जुलाई के एन्ड में देख सकते है.
यह भी पढ़ें: 'प्रिंस को एक और बच्चा चाहिए था...', दूसरी बार मां बनने वाली हैं युविका चौधरी? बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
पूर्व पीएम के बेटे के साथ हुई बड़ी ठगी, WhatsApp पर फर्जी DP लगाकर ऐंठे 7.80 करोड़, जांच में जुटी पुलिस
Naresh Gujral Cyber Fraud: देश में बढ़ते साइबर क्राइम के बीच दिल्ली से एक बेहद चौंकाना वाला मामला सामने आया है. पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ ठगी हो गई है. ठगों ने उनका नाम का इस्तेमाल कर उनकी कंपनी से करीब 7.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर नरेश गुजराल की डीपी लगाकर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी. उसके बाद इस ठगी को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ये खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation