Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

ये हैं भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा

Top 5 Batsmen With Most List A Runs: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए. हिटमैन ने 39 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. भले ही रोहित फिफ्टी पूरी न कर सके हो, लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा किया. रोहित लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं...

 

सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं काबिज

भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने 473 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें उन्होंने 462 पारियों में 44.83 के औसत और 86.24 की स्ट्राइक रेट से 18784 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 98 अर्धशतक लगाए. सचिन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 2030 चौके और 197 छक्के लगाए.

दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2008 से अब तक 313 लिस्ट ए मैच खेले, जिसकी 301 पारियों में उन्होंने 58.62 के औसत और 93.68 की स्ट्राइक रेट से 14891 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 78 अर्धशतक लगाए. विराट ने इस फॉर्मेट में 1386 चौके और 361 छक्के लगाए. लिस्ट ए में विराट 18 बार शून्य पर आउट हुए.

तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा

अफगानिस्तान के साथ लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया था. हिटमैन ने लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए 92.73 की स्ट्राइक रेट और 48.85 के औसत से 11726 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 1107 चौके और 361 छक्के लगाए हैं. वह इस फॉर्मेट में 16 बार डक पर आउट हुए.

चौथे नंबर पर सौरव गांगुली हैं काबिज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. दादा ने भारत के लिए 1992 से 2007 तक 321 लिस्ट ए मैच खेले, जिसकी 310 पारियों में 40.96 के औसत और 74.29 की स्ट्राइक रेट से 11676 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 73 अर्धशतक लगाए. वह 17 बार इस फॉर्मेट में शून्य पर आुट हुए. उन्होंने 1152 चौके और 202 छक्के लगाए.

पांचवें स्थान पर राहुल द्रविड़

लिस्ट ए में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. द्रविड़ ने 1996 से 2011 तक लिस्ट ए क्रिकेट में 348 मैच खेले, जिसकी 321 पारियों में 39.19 के औसत और 71.26 की स्ट्राइक रेट से 11053 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 84 अर्धशतक लगाए. वह 13 बार डक पर आउट हुए. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 961 चौके और 42 छक्के लगाए.

लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के डक
1 Sachin Tendulkar 473 462 18,784 44.83 86.24 50 98 2,030 197 20
2 Virat Kohli 313 301 14,891 58.62 93.68 54 78 1,386 361 18
3 Rohit Sharma 287 278 11,726 48.85 92.73 33 62 1,107 361 16
4 Sourav Ganguly 321 310 11,676 40.96 74.29 23 73 1,152 202 17
5 Rahul Dravid 348 321 11,053 39.19 71.26 12 84 961 42 13

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने लपका इतना कमाल का कैच, जोंटी रोड्स से होने लगी तुलना, वीडियो आपने देखा या नहीं...

Continue reading on the app

'बदकिस्मती से उसे फिर...' अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया हार का कारण, जानें क्या कहा?

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच बीते बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 170 रनों के बड़े अंतर से 5.3 ओवर पहले हरा दिया. टीम इंडिया से जीत के लिए मिले 403 रनों के ल्क्षय का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को हार मिली. इस बार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार के बाद क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

शाहिदी ने बताया हार का कारण

हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, 'आप सब कुछ टॉस पर नहीं डाल सकते. मुझे लगता है कि हम बॉलिंग में उतने अच्छे नहीं थे. उनके पास बॉलिंग में बहुत सारे आसान ऑप्शन थे. हमने उन्हें मोमेंटम दिया, मुझे लगता है इसीलिए हमने पहले 20 ओवर में अच्छी बॉलिंग नहीं की. हां, गर्मी थी लेकिन साथ ही आप सब कुछ टॉस पर नहीं डाल सकते. आपको सही एरिया में अच्छी बॉलिंग करनी होगी. हमने आज उतना अच्छा नहीं किया, तो उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे'.

दरविश रसूली पर दिया बड़ा बायन

उन्होंने दरविश रसूली को बैटिंग के लिए भेजने पर कहा कि, 'मुझे लगता है कि उसे क्रैम्प हो रहा था. मैंने उससे पूछा कोच ने उससे पूछा कि क्या वह ठीक है, उसने कहा, मैं ठीक हूं, मैं बैटिंग करना चाहता हूं' इसलिए मैंने उसे मुझसे पहले जाने के लिए कहा क्योंकि वह बॉल को अच्छे से स्ट्राइक करता है और हमें किसी ऐसे की जरूरत थी जो हमारे लिए बड़ा हिट लगा सके, लेकिन बदकिस्मती से उसे फिर से क्रैम्प हो गया और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा'.

तीसरे वनडे से पहले भरी हुंकार

शाहिदी ने आखिरी वनडे और इस सीरीज से मिली सीख पर बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि यह हमारे लिए एक मुश्किल सीरीज थी और उम्मीद है कि चेन्नई गेम में हम अच्छा करेंगे और मुझे लगता है कि इस सीरीज में हमारे लिए कुछ पॉजिटिव बातें भी थीं. आज रहमत ने जिस तरह खेला और गुरबाज जिस तरह खेल रहे हैं, हमारे पास ये सभी पॉजिटिव बातें हैं लेकिन हमें अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि अगला गेम भी हमारे लिए बहुत जरूरी है और उम्मीद है कि हम बॉलिंग डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे'.

कैसा रहा भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. रोहित शर्मा ने 48 रनों की आतिशी पारी खेलकर इंडियन क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद ईशान किशन और शुभमन गिल ने पूरा गेम पटल दिया. 

इस मुकाबले में ईशान किशन ने 125 रनों की पारी खेली तो वहीं, शुभमन गिल ने 154 रनों ठोक डाले. इन पारियों की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने 402 रन बनाए. अफगानिस्तान की टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते समय बौनी साबित हुई और 44.3 ओवर में 232 पर ढेर हो गई और 170 रनों से मुकाबला हार गई.

अफगानिस्तान की ओर से इस मुकाबले में रहमनुल्ला गुरबाज ने 41 रन बनाए. वहीं सेदिकुल्लाह अटल के बल्ले से 42 रनों की पारी आई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाए. उन्होंने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, गुरनुर बराड ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव को 2 विकेट हासिल हुए.

ये भी पढ़ें : डेब्यू मैच में छा गए प्रिंस यादव, मैदान पर चीते जैसे छलांग लगाकर पकड़ा असंभव कैच, रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi catch: वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर हंसने वालों को ये वीडियो देख लेना चाहिए, उंगली उठाना कर देंगे बंद!

Vaibhav Sooryavanshi catch: इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग है। अफगानिस्तान-ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के अहम मुकाबले में 15 साल के  वर्षीय ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।

यह शानदार कैच अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। वहां तैनात वैभव सूर्यवंशी ने पहले हवा में छलांग लगाकर बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश की। हालांकि पहली बार में गेंद उनके हाथ में नहीं आ सकी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पीछे मुड़कर डाइव लगाई और दूसरी कोशिश में शानदार कैच पूरा कर लिया।

वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने उनकी फुर्ती, संतुलन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी की जमकर तारीफ की। हाल के दिनों में वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले के बाद हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल से चर्चा बटोरी।

मैच की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए लगभग सेमीफाइनल जैसा था। इंडिया- ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रन की अहम पारियां खेलीं।

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने शुरुआत में भी सफलता दिलाई और बाद में निचले क्रम को समेटकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

अफगानिस्तान ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई और भारत ए ने मुकाबला 101 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा।
वैभव सूर्यवंशी का यह कैच और भारत ए की दमदार जीत फाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली है।

Thu, 18 Jun 2026 11:32:54 +0530

  Videos
See all

Pakistan News Live : पाकिस्तान में क्यों मचा हाहाकार ? | Breaking news | Asim Munir | POJK |POK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:42:53+00:00

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, पहली बार सामने आया काउंटिंग का CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:47:08+00:00

Ram Mandir Donation Row। Ajay Rai का BJP-RSS पर बड़ा गंभीर आरोप!, कौन से बड़े लोग शामिल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:16+00:00

पेड़ की टहनियों पर ऐसा संतुलन बना सकेंगे आप? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers