A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में NEET छात्रा ने आत्महत्या की:रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर लिखा- दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा; परिवार ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की अनुकीर्तना ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर लिखा कि मुझे दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पिता ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है। मैं उनका सामना कैसे कर पाऊंगी। उसने आगे लिखा कि मैं मेडिकल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। अनुकीर्तना कोवईपुदुर के पार्क टाउन की रहने वाली थी। उसके पिता ट्रेड यूनियन के जिला सचिव हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं और अनुकीर्तना बड़ी बेटी थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अनुकीर्तना का शव लेने से इनकार किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बाद में अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बुधवार रात उन्होंने शव स्वीकार कर लिया। 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद थी परिजनों के मुताबिक, वह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन पेपर लिक के बाद जब 21 जून को दोबारा एगजाम कराने की घोषणा की गई तो वह बेहद परेशान गई। अनुकीर्तना ने एट्टीमडई के एक निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई अच्छे अंकों के साथ पूरी की थी। डॉक्टर बनने के लिए उसने शहर के एक NEET कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया था। इसी बीच, CPM की जिला समिति के सदस्यों ने ESI अस्पताल परिसर में NEET के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रा ने NEET पास कर BDS सीट हासिल कर ली थी, लेकिन वह MBBS सीट के लिए तैयारी कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। 16 जून को देहरादून की रिया ने भी सुसाइड किया देहरादून की रिया कुमारी थापा पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। लेकिन, इस बार नीट की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है। खुद ट्यूशन पढ़ाकर उठाती थी पढ़ाई का खर्च 16 जून को देहरादून की रिया का शब भी उनके घर में मिला था। रिया NEET की तैयारी कर रही थीं और पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च खुद उठाती थी। मंगलवार को रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को बुलाया। पिता ने दरवाजा खोला तो अंदर रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिया के पिता कारगिल युद्ध के दौरान जंग लड़ चुके हैं। वहीं, उसकी मां हाउसवाइफ हैं। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पढ़ाई में सफलता ना मिलने का जिक्र किया है। परिचितों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। रिया ने 12वीं की परीक्षा में 97.6 % अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था। अगले साल से CBT मोड में हो सकती है परीक्षा केंद्र सरकार और NTA परीक्षा प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जा सकती है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। NEET री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक भारत सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इसकी तारीख नहीं दी गई है। वायुसेना ने 4 दिनों में 200 उड़ानें भरकर 20 से ज्यादा जगह पहुंचाए नीट के पेपर नीट-यूजी रीटेस्ट में पेपर लीक रोकने को वायुसेना अभूतपूर्व सुरक्षा अभियान चला रही है। सेना ने 4 दिनों में विमानों और हेलीकॉप्टरों से 200+ उड़ानें भरकर 20+ स्थानों पर सुरक्षित पेपर पहुंचाए हैं। यह मिशन बुधवार शाम तक पूरा हो जाएगा। पेपर्स रियल-टाइम GPS और डिजिटल लॉक वाले हाई-टेक बॉक्स में रखे गए हैं। थोड़ी भी छेड़छाड़ होते ही दिल्ली कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा, जहां सेना के जवान 24 घंटे लाइव नजर रख रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी मामले में हाल ही में सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) देश के अलग-अलग राज्यों में प्रधान के इस्तीफे के लिए मांग कर रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में CJP का प्रदर्शन… 06 जून 2026, नई दिल्ली- प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। 11 जून 2026, पुणे- सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। 13 जून 2026, अमृतसर- पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शन हुआ। 14 जून 2026, हैदराबाद और बेंगलुरु- दक्षिण भारत में एक ही दिन दो बड़े प्रदर्शन हुए। 15 जून 2026, जयपुर- गवर्नमेंट हॉस्टल के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन हुआ। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैं बहुत दूर जा रहा हूं, कहां पता नहीं:RE-NEET देने वाले 2 छात्रों का सुसाइड, पेपर लीक के चलते 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा 21 जून को नीट का एग्जाम है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स नीट की तैयारी में जुटे वहीं दूसरी तरफ नीट कैंडिडेट्स की सुसाइड की खबरे भी सामने आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश में नई सियासी हलचल! समाजवादी पार्टी में अंदरूनी फूट! ओम प्रकाश राजभर का दावा- 'बागी बलिया' का लाल करेगा अगुवाई

महाराष्ट्र की शिवसेना (UBT) और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी बड़े तख्तापलट की आहट सुनाई दे रही है। समाजवादी पार्टी (SP) के भीतर बड़ी टूट की भविष्यवाणी करने के ठीक एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को एक और बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। राजभर ने न केवल पार्टी में जल्द फूट का दावा दोहराया, बल्कि यह संकेत भी दे दिया कि अखिलेश यादव के खिलाफ खड़े होने वाले बागी गुट की कमान किसके हाथ में होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Box Office Collection | 'मैं वापस आऊंगा' की रफ़्तार तेज, जानिए 'हॉन्टेड 3D' और 'भारत भाग्य विधाता' का छठे दिन का हाल


कौन होगा बागी गुट का सिपहसालार? राजभर का बड़ा इशारा
काफी समय से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर सुभासपा (SBSP) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक मजबूत "बागी गुट" आकार ले रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राजभर ने इसके नेतृत्व को लेकर बड़ा खुलासा किया और लिखा: "कल से ही हर कोई पूछ रहा है कि SP में क्या टूटने वाला है? तो सुनिए! SP के बागी सांसदों के गुट की अगुवाई उत्तर प्रदेश की 'बागी धरती' का एक 'लाल' करेगा। और वह क्यों नहीं करेगा? जिस तरह से कल SP कार्यालय में एक सम्मेलन की आड़ में ब्राह्मणों का अपमान किया गया, उसने 'बागी बलिया' के 'लाल' को बहुत आहत किया है। योजना तो पहले से ही थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी का काम किया है। फूट तो पक्का होगी।"
 

इसे भी पढ़ें: India vs Afghanistan ODI | 'भारत की जर्सी पहनते ही बदल जाते हैं अर्शदीप...', आईपीएल के खराब फॉर्म को भुलाकर चमके बाएं हाथ के पेसर, मनोज तिवारी ने की तारीफ


राजभर के इस बयान से साफ है कि बगावत की सुगबुगाहट पहले से चल रही थी, लेकिन सपा दफ्तर में ब्राह्मण समुदाय के कथित अपमान ने इस पूरी प्रक्रिया को तेज करने के लिए 'उत्प्रेरक' (Catalyst) का काम किया है।

डिप्टी CM मौर्य ने राजभर के दावे को और हवा दी
इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने भी समाजवादी पार्टी में असंतोष का दावा किया है। कानपुर में बोलते हुए मौर्य ने कहा कि BJP उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ वापसी करने जा रही है, जबकि SP को एक और हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि SP के कई नेता अखिलेश यादव से नाराज़ थे और पार्टी के लगभग 25-26 सांसद पार्टी से अलग होने की योजना बना रहे थे।
 
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: कारपेंटर के बेटे ने एक्स्ट्रा टाइम में टीम को जिताया, ऐसा गोल दागने वाला बना सबसे युवा फुटबॉलर

Ghana vs Panama: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप L के मैच में घाना ने पनामा को 1 गोल से हरा दिया. वो एक गोल घाना के लिए उस खिलाड़ी ने दागा, जिसके पिता किसी की दुकान पर कारपेंटर का काम करते हैं. Thu, 18 Jun 2026 10:30:15 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, पहली बार सामने आया काउंटिंग का CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:47:08+00:00

Pakistan News Live : पाकिस्तान में क्यों मचा हाहाकार ? | Breaking news | Asim Munir | POJK |POK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:42:53+00:00

पेड़ की टहनियों पर ऐसा संतुलन बना सकेंगे आप? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:22+00:00

Ram Mandir Donation Row। Ajay Rai का BJP-RSS पर बड़ा गंभीर आरोप!, कौन से बड़े लोग शामिल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once