Responsive Scrollable Menu

QS World University Rankings 2027: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में IIT दिल्ली ने फिर मारी बाजी, बना देश का टॉप संस्थान

QS World University Rankings 2027: लगातार दूसरे साल आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है और वैश्विक स्तर पर पांच पायदान ऊपर चढ़कर 118वें स्थान पर पहुंच गया है. आईआईटी दिल्ली के अलावा आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है.

Continue reading on the app

बाल ठाकरे से उद्धव तक शिवसेना टूटी 6 बार, सबसे घातक था एकनाथ शिंदे का वार; जानें इतिहास

उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में टूट को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। एक ओर कहा जा रहा है कि गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गुट को मान्यता दे सकते हैं। वहीं, उद्धव गुट का कहना है कि सभी सांसदों से उनका संपर्क बना हुआ है और कोई टूट नहीं हो रही है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan ODI | टीम इंडिया में एंट्री पर बोले Gurnoor Brar- घरेलू क्रिकेट ढांचे के कारण इंटरनेशनल मैच में नहीं हुआ कोई दबाव

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की जीत के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन सुर्खियों में बना हुआ है। लखनऊ वनडे में मिली 170 रनों की बड़ी जीत के बाद, पंजाब के 20 वर्षीय उभरते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शुरुआती सफर और शानदार फॉर्म को लेकर पत्रकारों से खुलकर बात की। 6 फीट 5 इंच लंबे इस युवा पेसर ने अपनी रफ्तार, सटीक नियंत्रण और तीखी शॉर्ट-पिच गेंदों से अफगान बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। वर्तमान सीरीज के दोनों मैचों को मिलाकर बराड़ ने अब तक 15.5 ओवरों में 6 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए हैं।

पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली वनडे श्रृंखला में अपनी गति और नियंत्रण से सबको प्रभावित किया है। बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 170 रन से जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे लिए भारत ए के टीम में जगह बनाना बड़ी बात थी।अगर हम रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमें भारत ए, दलीप ट्रॉफी या ईरानी कप के लिए चुना जाएगा। जब मुझे भारत ए टीम में शामिल किया गया तो मैं बहुत खुश था।’’ इस 20 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वर्तमान श्रृंखला में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गति, उछाल और दबाव में यॉर्कर डालने की क्षमता से बल्लेबाजों को परेशान किया है। बराड़ ने दोनों वनडे मैचों में 15.5 ओवर में छह विकेट लिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बिल्कुल वैसा ही था जैसा रणजी में गेंदबाजी करते समय होता था। तेज गेंदबाजी करना, सटीक लेंथ पर गेंद डालना और गेंद को स्विंग कराना। मैंने भारत ए की तरफ से खेलते हुए भी ठीक वैसा ही करने की कोशिश की और उसी लाइन पर गेंद डाली।’’ छह फीट पांच इंच लंबे बराड़ ने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद पर और अपने काम पर भरोसा रखता हूं। मैं जिस तरह की गेंद भी करूं उस पर भरोसा रखता हूं। मैं इन दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। उम्मीद है कि आगामी मैचों में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।’’ बराड़ ने इसके साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने से उन्हें फायदा मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात टाइटंस में बहुत अच्छा माहौल है। वहां आशीष नेहरा सर, कैगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जाहिर है, हर खिलाड़ी खेलने का मौका चाहता है और मैं भी वहां अपने मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे वहां सीखने का काफी मौका मिला। मैं भारत की तरफ से खेलने से बहुत खुश हूं।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Thu, 18 Jun 2026 10:57:44 +0530

  Videos
See all

Pakistan News Live : पाकिस्तान में क्यों मचा हाहाकार ? | Breaking news | Asim Munir | POJK |POK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:42:53+00:00

पेड़ की टहनियों पर ऐसा संतुलन बना सकेंगे आप? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:22+00:00

Bihar News | Raushan Anand ने Faisal Khan पर फिर लगाया आरोप, कही ये बड़ी बात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:45:04+00:00

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, पहली बार सामने आया काउंटिंग का CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T06:47:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers