क्या 60 दिनों में अमेरिका-ईरान की ऐतिहासिक डील मध्य पूर्व का पूरा समीकरण बदल देगी? क्या होरमुज़ जलडमरूमध्य खुलने से वैश्विक तेल व्यापार और अर्थव्यवस्था में बड़ा उलटफेर होगा? क्या 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण फंड ईरान को नई आर्थिक ताकत बना देगा? क्या परमाणु हथियार छोड़ने और प्रतिबंध हटने के बाद दुनिया एक नए भू-राजनीतिक युग में प्रवेश करने जा रही है?
भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में गुरनूर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए और इसके साथ ही वह अपने पहले दो वनडे में 3-3 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए।
26 साल के पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान की पारी के दौरान शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया। इसके बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को बोल्ड किया और फिर 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सलीम सफी का विकेट लेकर अपना तीसरा शिकार पूरा किया।
गुरनुर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया गुरनूर ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू 13 जून 2026 को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ ही किया था। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 4.5 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। अब दूसरे मैच में भी 3 विकेट लेने के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पीयूष चावला के रिकॉर्ड की बराबरी की इससे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सिर्फ पीयूष चावला ने हासिल की थी। चावला ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में 3 विकेट लिए थे और फिर आयरलैंड के खिलाफ अगले वनडे में भी तीन विकेट हासिल किए थे। लगभग 19 साल बाद गुरनूर ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की।
अब तक गुरनूर बरार ने अपने वनडे करियर में 6 विकेट लिए हैं। इनमें इब्राहिम जादरान, राशिद खान, जिया उर रहमान शरीफी, रहमानुल्लाह गुरबाज, हश्मतुल्लाह शाहिदी और मोहम्मद सलीम सफी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।
हालांकि वनडे डेब्यू पर भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में अपने पहले वनडे में 4 विकेट लिए थे। लेकिन अगले मैच में वह सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे, जबकि गुरनूर लगातार दोनों मुकाबलों में तीन-तीन विकेट लेने में सफल रहे।
इस बीच भारत ने दूसरे वनडे में एक और युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने 7.3 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
गुरनूर बरार की लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी ने टीम इंडिया को भविष्य के लिए एक नया तेज गेंदबाज दे दिया। अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं तो आने वाले बड़े टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम के लिए मजबूत दावेदार बन सकते।