Responsive Scrollable Menu

'कैमरे के सामने कमाल कर जाते हैं', बॉबी देओल की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, 'अल्फा' की शूटिंग का बताया किस्सा

आलिया भट्ट ने 'न्यूज18 इंडिया अमृत रत्न सम्मान' के मंच पर अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के को-स्टार बॉबी देओल की जमकर तारीफ की. आलिया ने उन्हें एक जेंटल जायंट बताते हुए कहा कि वो बेहद सादगी पसंद और सहज इंसान हैं, जो कैमरे के सामने बिना किसी प्लानिंग के अचानक कुछ कमाल कर जाते हैं. हाल ही में 'अल्फा' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल का एक बेहद खास अंदाज नजर आने वाला है.

Continue reading on the app

प्रियंका का आरोप- NEET स्टूडेंट्स से ₹1.32 लाख करोड़ वसूले:यह रकम देश के शिक्षा बजट के लगभग बराबर; राहुल ने भी वसूली की बात कही

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि हर साल NEET परीक्षा देने वाले 22 लाख छात्रों और उनके परिवारों से व्यवस्था के जरिए ₹1.32 लाख करोड़ खर्च कराए जाते हैं। यह राशि देश के पूरे शिक्षा बजट ₹1.40 लाख करोड़ के लगभग बराबर है। प्रियंका गांधी ने बुधवार रात X पोस्ट में लिखा- केवल एक आंकड़ा ही मौजूदा शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर दिखाने के लिए काफी है। राहुल गांधी की कोटा में हुई बातचीत का एक आंकड़ा सब कुछ बता देता है। प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोटा दौरे पर आई। राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत की थी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते दबावों पर चर्चा की थी। इधर, NTA ने NEET री-एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा किए बिना भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान के कोटा में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 17 जून को राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों से चर्चा की। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है जितना पांच मंत्रालयों का बजट है। नीट, जेईई सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से 5 लाख करोड़ चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें… NTA ने NEET री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया बदली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब उम्मीदवार बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा किए बिना भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पहले इस शर्त के कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। NTA ने बुधवार को X पर पोस्ट में बताया- छात्र पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए जरूरी बैंक खाता वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं। बैंक वेरिफिकेशन बाद में करने पर भी उम्मीदवार फीस रिफंड के लिए पूरी तरह पात्र रहेंगे। NTA ने कहा कि अगर बैंक डिटेल्स पेंडिंग होने की वजह से स्टूडेंट्स पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे, तो अब तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक खाता वेरिफिकेशन बाद में पूरा कर सकते हैं और फिर भी फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र रहेंगे। 21 जून को होगा री-एग्जाम NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा। NTA के मुताबिक, दोबारा होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। 12 जून: रीएग्‍जाम 3:15 घंटे का होगा, 4 रफ वर्क शीट मिलेंगी NTA ने NEET-UG रीएग्‍जाम में कुछ बदलाव किए हैं। 12 जून को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है। पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हुई 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ……………… यह खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब: CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली दिल्ली हाईकोर्ट ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें NEET 2026 री-एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई है। हालांकि अदालत ने फिलहाल टेलीग्राम को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने केंद्र सरकार को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने की अनुमति दी और मामले की अगली सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: सूरज की चमक से परेशान हुए ग्लेन फिलिप्स, फिर लगाया 'कूल' जुगाड़; आर्चर की रफ्तार से कुछ ऐसे बचे

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के दौरान अचानक सनग्लासेस पहनकर मैदान पर उतर गए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी का सामना किया और दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद लौटे।

द ओवल की हरी पिच पर इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 291 रन बना लिए। ग्लेन फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

साइटस्क्रीन की चमक से परेशान हुए फिलिप्स
मैच के तीसरे सेशन में फिलिप्स को साइटस्क्रीन से पड़ रही धूप की चमक के कारण गेंद देखने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्होंने 67वें ओवर में ड्रेसिंग रूम से सनग्लासेस मंगवाए और उन्हें पहनकर बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि सनग्लासेस पहनने के तुरंत बाद उनके सामने बड़ी चुनौती जोफ्रा आर्चर के रूप में आई। आर्चर ने अपनी रफ्तार और बाउंसर से फिलिप्स की कड़ी परीक्षा ली।

आर्चर के बाउंसरों ने किया परेशान
सनग्लासेस पहनने के बाद फिलिप्स को पहली ही गेंद कंधे पर लगी। इसके बाद आर्चर लगातार शॉर्ट गेंद फेंकते रहे। एक बाउंसर उनके सिर के ऊपर से निकल गई और फिलिप्स पिच पर गिर पड़े। लेकिन उन्होंने घबराने की बजाय ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर थम्स-अप दिखाया, जिसे देखकर साथी खिलाड़ी भी हंस पड़े।

डैरिल मिचेल ने की तारीफ
दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने फिलिप्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिलिप्स ऐसे ही मौकों पर खिलते हैं। मिचेल ने कहा, 'वह एंटरटेनर हैं। सनग्लासेस पहनकर कूल दिखना उन्हें पसंद है। आर्चर का स्पेल बेहद कठिन था, लेकिन फिलिप्स ने शानदार तरीके से उसका सामना किया।'

आईपीएल के बाद टेस्ट में चमके
ग्लेन फिलिप्स का आईपीएल 2026 सीजन खास नहीं रहा था। गुजरात टाइटंस में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर वह न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में 34 और नाबाद 44 रन बनाने के बाद अब द ओवल में भी उन्होंने 49 रन की अहम पारी खेली। फिलिप्स की यह जुझारू पारी न्यूजीलैंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही और टीम दूसरे दिन बड़े स्कोर की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरेगी।

Thu, 18 Jun 2026 12:12:07 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Delhi में ISI और शहजाद भट्टी का आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, Pakistan से रची जा रही साजिश #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:36+00:00

UP Election 2027: स्वामी प्रसाद-चंद्रशेखर आजाद आए साथ! UP की सियासत में बड़ा उलटफेर | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:12+00:00

Babita Pandey 12 दिन से लापता, 'परियां ले गईं' दावे से गहराया रहस्य! | Aaj Tak | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:24+00:00

Kheer Bhawani Mela: CM Omar Abdullah ने पुजारियों से मिलकर जाना व्यवस्था का हाल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers