UPPSC LT Grade Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें UPPSC LT Grade Admit Card 2026
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
कब होगी मुख्य परीक्षा? UPPSC एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा 30 मिनट पहले पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं और सभी जरूरी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Ghana vs Panama: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप L के मैच में घाना ने पनामा को 1 गोल से हरा दिया. वो एक गोल घाना के लिए उस खिलाड़ी ने दागा, जिसके पिता किसी की दुकान पर कारपेंटर का काम करते हैं. Thu, 18 Jun 2026 10:30:15 +0530