Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक की बीच सड़क गर्दन काटी, मॉडल बोली- गाने में रोल के बदले रात बिताने को कहा; नवविवाहित जवान शहीद

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लुधियाना में डीसी और नगर निगम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों को ईमेल मिली थी, जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, कुछ मिला नहीं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DC-MC ऑफिस को उड़ाने की धमकी, कमिश्नर को ईमेल आया लुधियाना में डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से सीधे पुलिस कमिश्नर व सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई। ईमेल आने के बाद पुलिस व प्रशासन ने डीसी दफ्तर, नगर निगम दफ्तर में हर आने जाने वाले पर नजर रखनी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मेल पहले भी आई थी। हालांकि, तब भी कुछ नहीं निकला था। फिर भी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को 17 जून, 2026 को सुबह करीब 9:34 बजे मेल मिली। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताया है। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली बातें लिखी गई हैं। इस ईमेल के बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. निहंग बाणे में आए बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग, युवक के गोली लगी जालंधर में बुधवार सुबह दो गुटों में टकराव के बाद एक युवक पर 25 राउंड फायरिंग हुई। एक गोली युवक के पेट में जा लगी। तड़के करीब 4 बजे हुई इस वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात को अंजाम देने आए युवक निहंग सिंह के बाणे में आए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को पड़ोसियों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस को पड़ोस के घर में रहने वाले एक युवक पर फायरिंग का शक है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. चंडीगढ़ में 18 जून को सरकारी छुट्टी, सभी दफ्तर-संस्थान रहेंगे बंद चंडीगढ़ प्रशासन ने कल यानी 18 जून को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर लिया गया है। प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले इस दिन चंडीगढ़ प्रशासन के कैलेंडर वर्ष 2026 में रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किया गया था। अब पुराने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन, सरकारी संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. नवविवाहित जवान लेह में शहीद, पिता बोले- बहू का चूड़ा भी नहीं उतरा था रोपड़ के रहने वाले नायक सरबजीत सिंह लद्दाख के लेह में शहीद हो गए। वह अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे, जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनका निधन हो गया। आज उसकी पर्थिव देह को पैतृक गांव बिंद लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। पिता ने कहा कि 25 जनवरी को ही सरबजीत की शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार छुट्टी लेकर घर आने वाला था। बहू के हाथों का चूड़ा भी अभी नहीं उतरा था। नायक सरबजीत सिंह (31) रोपड़ के नजदीकी गांव बिंद रख के रहने वाले थे। लेह के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनाती के दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद 16 जून को उनका निधन हो गया। वह पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट में तैनात थे। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की गर्दन काटकर बीच सड़क हत्या, सब्जी मंडी जा रहा था मानसा में युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। वह तड़के करीब साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर ही कुछ हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले उसे स्कूटी से गिराया और फिर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और वारदात स्थल पर खून के साथ मांस के टुकड़े भी बिखरे पाए गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. उत्तराखंड में पकड़े संदिग्ध आतंकी के पिता बोले- गलत संगत में पड़ा बेटा अमृतसर के रहने वाले संदिग्ध आतंकी (19) के पिता ने दावा किया कि 23 मई को उनके घर पर हुई छापेमारी के दौरान वह घर में मौजूद था, लेकिन छत से कूदकर फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही परिवार को पता चला कि वह उत्तराखंड में अपनी नानी के पास रह रहा था। पिता के अनुसार, परिवार ने बेटे को रोजगार के लिए रूस भेजने में लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन लौटने के बाद वह कथित तौर पर गलत संगत में पड़ गया। पिता ने कहा कि परिवार के पास अब खाने का सामान भी नहीं बचा। हमारी सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से सेना, BSF और पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड STF ने 15 जून को आरोपी ईशानप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके घर से पहले ही 3 जिगाना पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन और लगभग 900 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। ईशानप्रीत सिंह के पास ये सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर पर पहुंचाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके साथी अभी पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में एक्टिव थे। (पढ़ें पूरी खबर) 7. केमिस्ट को मारने की मिली थी सुपारी, कैशियर को मार गए शूटर चंडीगढ़ में शूटर्स का टारगेट सेक्टर-11 में श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास नहीं, बल्कि इसी सेक्टर का एक बड़ा केमिस्ट था। शूटर्स को उस केमिस्ट को मारने की सुपारी फिरोजपुर के एक शख्स ने दी थी। चंडीगढ़ पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। फायरिंग के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने वॉयस नोट जारी करते हुए कुमार ब्रदर्स का नाम लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह साफ हो गया है कि टारगेट जानकी दास नहीं थे। दोनों शूटर कुमार नाम के चक्कर में उलझ गए और श्री कुमार केमिस्ट में बैठे जानकी दास को टारगेट समझकर गोलियां मार दीं। सेक्टर-11 में कुमार नाम से जुड़ी 6 मेडिकल शॉप हैं। इसके अलावा शूटर्स का कनेक्शन मोहाली के खरड़ से भी निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले भी कई बार खरड़ आते-जाते रहे हैं और वहां उनका एक जानकार व्यक्ति मौजूद है। हालांकि, इस बार वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने उससे कोई संपर्क नहीं किया। आरोपी हत्या के बाद बस से रात में ही दिल्ली गए और वहां से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचे, ताकि उन पर किसी प्रकार का संदेह न हो। (पढ़ें पूरी खबर) 8. मॉडल बोली- डायरेक्टर ने रोल देने के बदले रात बिताने को कहा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम के बदले समझौते के ऑफर मिलने के आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली की मॉडल श्वेता खन्ना ने दावा किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक गाने में रोल दिलाने के बहाने लुधियाना बुलाया गया था। श्वेता ने कहा- वह इस मौके को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन जब वह लुधियाना के एक होटल में पहुंची तो डायरेक्टर आधी रात को उनके कमरे में पहुंच गया। डायरेक्टर ने उन्हें साफ कह दिया कि रात बिताओगी तो ही गाना शूट होगा। श्वेता ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स, प्रड्यूसर्स व सिंगर्स ऐसे हैं, लड़कियों को देखते ही उनके माइंड में सेक्स दौड़ने लगता है। उन्हें कई बार डायरेक्टर्स, सिंगर्स व प्रड्यूडर्स इस तरह का ऑफर दे चुके हैं, लेकिन उसने कभी फेम के लिए होटल के कमरों में उनके साथ लेटना स्वीकार नहीं किया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. नकाबपोशों से भिड़ी महिला, मोबाइल लूटकर भागे लुधियाना में एक महिला को 4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। महिला बदमाशों से भिड़ी तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। महिला उसके बाद भी लड़ती रही और आखिर में वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला से लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला पैदल जा रही थी। सड़क पर सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीयों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण सुबह और देर रात के वक्त ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. पति ने रचाई दूसरी शादी, नाराज पत्नी 220 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी लुधियाना में थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कलां में बुधवार सुबह हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां पति की दूसरी शादी से नाराज एक पत्नी 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला करीब 8 घंटे तक टावर पर रही और नीचे खड़े परिजन व पुलिस की सांसें अटकी रहीं। महिला का साफ कहना था कि जब तक उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती और उसे मौके पर नहीं लाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत और पति को काबू करने के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 3 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। टावर पर चढ़ी महिला की पहचान गमगमी देवी के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

ममता बनर्जी के भतीजे की हो सकती है गिरफ्तारी:MP हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटाई; मंत्री विजयवर्गीय के बेटे को कहा था 'गुंडा'

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक हटा दी। उनकी ओर से वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी वारंट पर मिली राहत समाप्त हो गई। अब अभिषेक की गिरफ्तारी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। निचली अदालत में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई हुई थी। वारंट के खिलाफ उन्होंने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में उन्होंने दलील दी थी कि वह निर्वाचित सांसद हैं और उनके फरार होने की संभावना नहीं है। साथ ही कहा था कि व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के आवेदन पर निचली अदालत ने उचित विचार नहीं किया। इन दलीलों पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक लगा दी थी। 2021 में एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर नवंबर 2020 में कोलकाता की एक सभा में अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर आकाश विजयवर्गीय को 'गुंडा' कहा था। आकाश ने इसे अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ और अपमानजनक बताते हुए 2021 में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर किया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। पेश नहीं होने पर जारी हुआ वारंट परिवाद की सुनवाई के दौरान निचली अदालत में उपस्थित नहीं होने पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर वारंट पर रोक की मांग की थी। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में वारंट के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। हालांकि, ताजा सुनवाई में अदालत ने पाया कि पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उनकी ओर से प्रभावी पैरवी नहीं हुई, जिसके बाद अंतरिम राहत समाप्त कर दी गई। भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट का वारंट फिर प्रभावी गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटने के बाद भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट का वारंट फिर प्रभावी हो गया है। निचली अदालत के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। संबंधित कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा सकेगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अभिषेक बनर्जी की कानूनी चुनौतियां बढ़ गई हैं। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंदौर के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अभिषेक पर मानहानि का तहत केस दर्ज किया था, जिसके बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने अभिषेक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Kheer Bhawani Mela: CM Omar Abdullah ने पुजारियों से मिलकर जाना व्यवस्था का हाल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:12+00:00

UP Election 2027: स्वामी प्रसाद-चंद्रशेखर आजाद आए साथ! UP की सियासत में बड़ा उलटफेर | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:12+00:00

US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान डील... शांति या रणनीति? World News | Geo Politics | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:14:12+00:00

Breaking News: Delhi में ISI और शहजाद भट्टी का आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, Pakistan से रची जा रही साजिश #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers