एयरपोर्ट जैसा भव्य होगा काशी स्टेशन, 3000 करोड़ का बजट, जल-थल-नभ तीनों से होगी कनेक्टिविटी
Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन जल्द ही देश के सबसे हाईटेक और भव्य 'इंटर मॉडल स्टेशन' के रूप में नजर आने वाला है. एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होने वाले इस रेलवे स्टेशन के निर्माण में काशी विश्वनाथ मंदिर की दिव्य झलक दिखाई देगी. लगभग 3,000 करोड़ रुपये के इस महाप्रोजेक्ट के तहत स्टेशन पर मंदिर के शिखर जैसी भव्य आकृति बनाई जा रही है. जल, थल और नभ तीनों मार्गों से जुड़ने वाला यह वर्ल्ड क्लास स्टेशन न केवल भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि काशी में पर्यटन को एक नई रफ्तार भी देगा. फिलहाल प्रोजेक्ट के लिए जमीन समतलीकरण और अतिक्रमण हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.
कोलकाता की सड़कों पर ममता बनर्जी की जबरदस्त वापसी! सुवेंदु सरकार के बुलडोजर एक्शन पर खोल दिया मोर्चा
Mamata Banerjee Protest Rally : पश्चिम बंगाल की राजनीति में 4 मई के बाद से खामोश बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी अब फिर से सक्रिय हो गई हैं. बुधवार को कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में ममता बनर्जी ने हॉकरों के समर्थन में एक विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व किया. यह रैली राज्य में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियानों और 'बुलडोजर एक्शन' के खिलाफ एक कड़ा संदेश है. ममता ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ती रहेंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















