Chinese Appe Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में वहीं पोहा-उपमा और पराठा खाकर ऊब गए है और कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो चाइनीज अप्पे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। सूजी, ओट्स और पनीर से तैयार होने वाले ये अप्पे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं।
इसमें चाइनीज सॉस और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल इसे एक खास फ्लेवर देता है। यह रेसिपी बच्चों के टिफिन, शाम के स्नैक्स या हल्के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है। देखिए इन्हें बनाने की आसान रेसिपी।
बनाने की विधि सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, पानी, सूजी, पिसे हुए ओट्स, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को लगभग 30 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी और ओट्स अच्छी तरह फूल जाएं।
अब भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें पनीर, टोमेटो सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब तैयार सूजी के घोल को एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें। यदि घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अप्पे पैन को हल्का चिकना करें। प्रत्येक खाने में आधा छोटा चम्मच घोल डालें। इसके ऊपर पनीर की एक बॉल रखें और फिर ऊपर से थोड़ा घोल डालकर भरावन को पूरी तरह ढक दें।
पैन को ढककर धीमी आंच पर पकाएं। अप्पों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार चाइनीज अप्पे को टोमेटो सॉस, हरी चटनी या अपनी पसंदीदा डिप के साथ गरमा-गरम परोसें।
Prince Yadav first wicket celebration umpire gave no ball: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल का आईपीएल 2026 सीजन बिताने के बाद प्रिंस यादव को टीम इंडिया से बुलावा आया. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें डेब्यू का मौका मिला, जब उन्हें कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया. Wed, 17 Jun 2026 19:23:34 +0530