Chinese Appe Recipe: सूजी और पनीर से बनाएं टेस्टी चाइनीज अप्पे, मिनटों में होगा नाश्ता तैयार
Chinese Appe Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में वहीं पोहा-उपमा और पराठा खाकर ऊब गए है और कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो चाइनीज अप्पे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। सूजी, ओट्स और पनीर से तैयार होने वाले ये अप्पे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं।
इसमें चाइनीज सॉस और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल इसे एक खास फ्लेवर देता है। यह रेसिपी बच्चों के टिफिन, शाम के स्नैक्स या हल्के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है। देखिए इन्हें बनाने की आसान रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
अप्पे के घोल के लिए
- बारीक सूजी – 1 कप
- पिसे हुए ओट्स – 1 कप
- ताजा दही – 1 कप
- पानी – 1/2 कप
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सेंकने के लिए
- तेल या घी – आवश्यकतानुसार
भरावन के लिए
- कद्दूकस किया हुआ पनीर – 250 ग्राम
- बारीक कटी हरी मिर्च – 2
- बारीक कटा प्याज – 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी पत्तागोभी – 1/4 कप
- कद्दूकस की हुई गाजर – 2
- बारीक कटी शिमला मिर्च – 1
- टोमेटो सॉस – 1 छोटा चम्मच
- चिली सॉस – 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच
ये भी पढ़े-ः Dal Dhokli: लंच या डिनर में ट्राई करें गुजराती दाल ढोकली, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे; जानें रेसिपी
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, पानी, सूजी, पिसे हुए ओट्स, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को लगभग 30 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी और ओट्स अच्छी तरह फूल जाएं।
अब भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें पनीर, टोमेटो सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब तैयार सूजी के घोल को एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें। यदि घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अप्पे पैन को हल्का चिकना करें। प्रत्येक खाने में आधा छोटा चम्मच घोल डालें। इसके ऊपर पनीर की एक बॉल रखें और फिर ऊपर से थोड़ा घोल डालकर भरावन को पूरी तरह ढक दें।
पैन को ढककर धीमी आंच पर पकाएं। अप्पों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार चाइनीज अप्पे को टोमेटो सॉस, हरी चटनी या अपनी पसंदीदा डिप के साथ गरमा-गरम परोसें।
राबड़ी देवी की सिक्योरिटी छीने जाने पर दोनों बेटों ने भी छोड़ी थी सुरक्षा, अब फूटा लालू यादव का गुस्सा, कहा- सब नीतीश ने...
Lalu Yadav on Security withdrawal: लालू परिवार ने सरकार को अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। इसके बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सारा आरोप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat



















