Hormuz Strait LNG Supply: होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने की उम्मीद के बीच भारत के लिए दोहरी खुशी वाली खबर आई है. एक तरफ से तो होर्मुज में फंसे तेल-गैस और उर्वरक से भरे जहाज भारत की तरफ रवाना होने लगे हैं. उधर दुनिया के सबसे बड़ा गैस उत्पादक कतर एलएनजी का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी में है. ऐसा होने पर कीमतों में भारी गिरावट होने की उम्मीद है.
Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के मुताबिक 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. बुध ग्रह के प्रभाव से ये लोग तेज दिमाग, बेहतर संवाद कौशल और बदलाव के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता रखते हैं, जो उन्हें करियर और कारोबार में आगे बढ़ने में मदद करती है.
Lionel Messi World record: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया है। फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान ने ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े गोल स्कोरर की सूची में संयुक्त रूप से चोटी पर पहुंचा दिया।
कैनसस सिटी में खेले गए अर्जेंटीना के पहले मैच में मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाई। इस दौरान उन्होंने विश्व कप में अपना 16वां गोल दागकर जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोस के ऑलटाइम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
39 साल के होने जा रहे मेसी ने मैच के पहले हाफ में लंबी दूरी से शानदार गोल किया। इसके बाद दूसरे हाफ में अपना 16वां विश्व कप गोल पूरा किया। यहीं नहीं, उन्होंने 76वें मिनट में तीसरा गोल दागकर अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक भी पूरी की। उनके इस प्रदर्शन से स्टेडियम में मौजूद हजारों अर्जेंटीनी फैंस खुशी से झूम उठे।
The moment Messi completed his hat-trick, how is he still able to generate this much shot power at 38??????????pic.twitter.com/Vc45NQ89jr
यह मेसी का रिकॉर्ड छठा विश्व कप भी है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने 6 विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मेसी हैमस्ट्रिंग की हल्की चोट से जूझ रहे थे। हालांकि पिछले हफ्ते आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने वापसी के संकेत दे दिए थे, जहां उन्होंने पेनल्टी पर गोल किया था।
अल्जीरिया के खिलाफ यह मुकाबला मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच भी था। उनका अंतरराष्ट्रीय सफर 2005 में 18 साल की उम्र में शुरू हुआ था। उनसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बादेर अल मुतावा ने खेले हैं।
अर्जेंटीना टीम के कैनसस सिटी पहुंचते ही पूरे शहर में मेसी का क्रेज देखने को मिला। हजारों फैंस उनकी नंबर-10 जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे। मैच के दौरान हर गोल के साथ मेसी-मेसी के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
मेसी के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें फुटबॉल का 'GOAT' यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम क्यों कहा जात। विश्व कप में लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए वह अब इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी जगह और मजबूत कर चुके।