G7 समिट: पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने जताई चिंता
PM Modi at G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक एकजुटता और नई साझेदारी पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष का जिक्र करते हुए वहां मारे गए भारतीय नागरिकों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा बेहद प्रमुखता से उठाया। इस महत्वपूर्ण चर्चा के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां मौजूद थे, जिससे इस मुद्दे का महत्व और बढ़ गया।
नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि समुद्री व्यापार के जरिए राष्ट्रों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में चल रहे तनाव और संघर्ष के कारण कई भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है, जो अत्यंत दुखद है। पीएम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि समुद्री मार्गों को सुरक्षित रखा जाए ताकि नाविक बिना किसी भय के अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।
⚡PM Modi Meets Trump On Sidelines Of G7 In France pic.twitter.com/YlWpoyUnUg
— RT_India (@RT_India_news) June 16, 2026
'ग्लोबल साउथ' को सहायता नहीं, साझेदारी चाहिए
समिट के 'हाई लेवल वर्किंग सेशन' में पीएम मोदी ने 'ग्लोबल साउथ' देशों का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि अब ये देश केवल सहायता (Aid) के आकांक्षी नहीं हैं, बल्कि वे समान स्तर की साझेदारी (Partnership) चाहते हैं। पीएम ने कहा, "हमें दाता और लाभार्थी वाली मानसिकता से बाहर निकलकर समान साझेदार के रूप में काम करना चाहिए। साझेदारी निर्भरता पर नहीं, बल्कि सम्मान और समानता पर आधारित होनी चाहिए।"
'संसाधनों की नहीं, भरोसे की कमी है'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बढ़ रहे 'ट्रस्ट डेफिसिट' (विश्वास की कमी) को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि भरोसे की कमी है। भविष्य की रणनीतिक सफलता किसी तकनीक या खनिज में नहीं, बल्कि आपसी विश्वास में छिपी है। उन्होंने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीति और संवाद को ही एकमात्र रास्ता बताया।
ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं के साथ संवाद
समिट के इतर पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संक्षिप्त मुलाकात हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा संभावित है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने यूएई, केन्या, मिस्र, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के साथ भी बैठकें कीं। वहीं, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी रही।
BHU : बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा IIT बॉम्बे, क्या सिखाया जाएगा, क्या है कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम
आईआईटी बॉम्बे के ‘कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026’ के तहत बीएचयू और अन्य संस्थानों के छात्रों को उद्यमिता एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan

















