'370 की बिरयानी' विवाद पर Pranit More के खिलाफ FIR दर्ज, कमेंट करने वाले हिमांशु पर भी होगा एक्शन
370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. 370 रुपये की बिरयानी को लेकर शुरू हुए मामले ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस शुरू कर दी है. वहीं, अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और बिरयानी वाली अभद्र टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है.
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
मिली जानकारी के मुताबित, '370 बिरयानी' मामले में कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ गुरुग्राम में DLF फेज-2 थाने में केस दर्ज किया. पुलिस ने ये कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत के बाद की है. आरोपियों को जांच में शामिल होने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को वीडियो हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. ये केस IT एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत दर्ज किया गया है. वहीं, पुलिस कमिश्नर की देखरेख में मामले की जांच चल रही है.
Gurugram Police has filed a case against comedian Pranit More and Himanshu Jangda in the 370 Biryani case. The police took the action following a complaint from the National Commission for Women. Notices have been issued to the accused to join the investigation and to the social…
— ANI (@ANI) June 17, 2026
साइबर पुलिस ने भी दर्ज किया था केस
इससे पहले प्रणित मोरे के खिलाफ । महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की थी. महाराष्ट्र साइबर ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं - जिनमें धारा 75(1)(iv), 75(3), 294 और 353(2) शामिल हैं - और IT एक्ट, 2000 की धारा 67 के तहत FIR नंबर 36/2026 दर्ज किया है. पुलिस का मानना है कि प्रणित मोरे के शो में महिलाओं, सहमति और मृत व्यक्तियों के बारे में अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं,जो समाज के मानकों के खिलाफ हैं.
ये भी पढ़ें- 370 Biryani Controversy: क्या है ये '370 की बिरयानी' का मामला? जिस पर बुरा फंसे कॉमेडियन प्रणित मोरे
Sanchita Ugale Death: मौत से पहले किन मुश्किलों से जूझ रही थीं संचिता उगले? पिता ने बयां किया दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















