न्यूज़ीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित, 2 साल बाद कॉनवे की वापसी, जानें लिस्ट में कौन-कौन?
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सीजन के लिए अपने 20 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस सूची में अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः आदि अशोक और मोहम्मद अब्बास की जगह ली।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के इस नए कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक रहेगी। खास बात यह है कि पूर्व कप्तान केन विलियमसन अब इस सूची का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पिछले एक साल से विलियमसन कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर थे।
दो साल बाद कॉन्वे की वापसी
34 साल के डेवोन कॉन्वे पिछले दो सालों से कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे थे। अब उन्होंने आगामी कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खुद को उपलब्ध कराया है, जिसके बाद उन्हें फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया।
न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि कॉन्वे लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के अहम खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीम के सामने कई बड़ी और रोमांचक चुनौतियां हैं, ऐसे में कॉन्वे जैसे अनुभवी खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लौटना टीम के लिए बड़ी मजबूती है।
शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को हाल के शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में तीनों फॉर्मेट में लगातार प्रभाव छोड़ा। टिकनर ने अपनी पिछली 8 अंतरराष्ट्रीय पारियों में पांच बार चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ स्टॉर्मॉन्ट में खेले गए एकमात्र टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी दर्ज किया था।
कोच रॉब वॉल्टर ने टिकनर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया और टीम के लिए हर भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले 12 महीनों में न्यूज़ीलैंड को काफी रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है, इसलिए गेंदबाजी आक्रमण में गहराई बनाए रखने के लिए उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बेहद अहम है।
फाउल्क्स और हे ने बचाई जगह
पिछले साल पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले जैक फाउल्क्स और मिचेल हे ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 12 महीनों में न्यूज़ीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है। NZC ने बताया कि कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा अभी जारी है और अगले कुछ हफ्तों में इस संबंध में अलग घोषणा की जाएगी।
न्यूज़ीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी: टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
'पैसे दो, सुरक्षा लो....' अमेरिका की दोहरी चाल! होर्मुज पर फ्री-फ्री की आड़ में ट्रंप ला रहे VIP पास, ईरान को झटका देने का प्लान
'पैसे दो, सुरक्षा लो....' अमेरिका की दोहरी चाल! होर्मुज पर फ्री-फ्री की आड़ में ट्रंप ला रहे VIP पास, ईरान को झटका देने का प्लान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama



















