Responsive Scrollable Menu

सोलो ट्रैवल की जुगाड़: 10 गैजेट्स जो हर महिला ट्रैवलर के बैग में होने चाहिए!

सोलो ट्रैवलिंग सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुद को जानने, नए एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका भी देती है। हालांकि अकेले सफर करते समय सुरक्षा और सुविधा सबसे बड़ी प्रायोरिटी होती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट गैजेट्स आपके ट्रैवल पार्टनर की तरह काम करते हैं, जो न केवल आपको हर सिचुएशन के लिए तैयार रखते हैं बल्कि सफर को ज्यादा सेफ और स्ट्रेस फ्री भी बनाते हैं। आखिरकार, जब तैयारी मजबूत हो तो सफर का मजा भी दोगुना हो जाता है।

Continue reading on the app

Surya and shukra nakshatra gochar: राहू-बुध के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य और शुक्र, 22 जून से 3 राशियों के जातकों की भरेगी तिजोरी

Surya and shukra nakshatra gochar: 22 जून का दिन 3 राशियों के जातकों के लिए बहुत अहम साबित होगा। इस दिन सूर्य और शुक्र ग्रह का गोचर राहू और बुद्ध के नक्षत्र में होगा। इस गोचर से तीन राशियों के जातकों के जीवन में शुभ शुरुआत होगी और इनकी तिजोरी भरेगी

Continue reading on the app

  Sports

न्यूज़ीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित, 2 साल बाद कॉनवे की वापसी, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सीजन के लिए अपने 20 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस सूची में अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः आदि अशोक और मोहम्मद अब्बास की जगह ली।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के इस नए कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक रहेगी। खास बात यह है कि पूर्व कप्तान केन विलियमसन अब इस सूची का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पिछले एक साल से विलियमसन कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर थे।

दो साल बाद कॉन्वे की वापसी
34 साल के डेवोन कॉन्वे पिछले दो सालों से कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे थे। अब उन्होंने आगामी कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खुद को उपलब्ध कराया है, जिसके बाद उन्हें फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया। 

न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि कॉन्वे लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के अहम खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीम के सामने कई बड़ी और रोमांचक चुनौतियां हैं, ऐसे में कॉन्वे जैसे अनुभवी खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लौटना टीम के लिए बड़ी मजबूती है।

शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को हाल के शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में तीनों फॉर्मेट में लगातार प्रभाव छोड़ा। टिकनर ने अपनी पिछली 8 अंतरराष्ट्रीय पारियों में पांच बार चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ स्टॉर्मॉन्ट में खेले गए एकमात्र टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी दर्ज किया था।

कोच रॉब वॉल्टर ने टिकनर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया और टीम के लिए हर भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले 12 महीनों में न्यूज़ीलैंड को काफी रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है, इसलिए गेंदबाजी आक्रमण में गहराई बनाए रखने के लिए उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बेहद अहम है।

फाउल्क्स और हे ने बचाई जगह
पिछले साल पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले जैक फाउल्क्स और मिचेल हे ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 12 महीनों में न्यूज़ीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है। NZC ने बताया कि कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा अभी जारी है और अगले कुछ हफ्तों में इस संबंध में अलग घोषणा की जाएगी।

न्यूज़ीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी: टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Wed, 17 Jun 2026 10:39:02 +0530

  Videos
See all

G7 Summit: क्या है G7 समिट? कौन-कौन से देश हैं शामिल? ये किस लिए होता है? PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T05:03:26+00:00

Ram Mandir Donation Row: यूपी की लड़ाई,' चढ़ावे' पर आई, SIT का शिकंजा !| Ayodhya | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T05:08:54+00:00

Shivsena (UBT) Crisis: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट? | Maharashtra Politics | Sanjay Raut | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T05:06:29+00:00

Viral Love Story: 40 साल छोटी महिला बनी दुल्हन, वीडियो वायरल! shorts | Viral News | Viral Wedding | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers