Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज यानी 17 जून 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. आज तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र और मिथुन राशि में स्थित चंद्रमा का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. कई राशियों के लिए धन लाभ, नौकरी में उन्नति और नए अवसरों के योग बन रहे हैं. वहीं, कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और वाद-विवाद के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन करियर और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा. आज ध्रुव योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. आज सूर्योदय सुबह 5:22 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होगा. चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे.
आज का महामंत्र
ऊं बुधाय नमः
पढ़ें आज का राशिफल 17 जून 2026 (Today Horoscope 17 June 2026)
1.मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज घर निर्माण करने के लिए अच्छा दिन है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नौकरी मिलने का प्रबल योग है. नए व्यापार का योग बन रहा है और भूमि, वाहन खरीद सकते हैं. देश, विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
ऊं घृणि सूर्याय नमः का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों का आज आय से अधिक व्यय हो सकता है. आज मन अशांत रह सकता है और पराक्रम से धन लाभ होगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. परिवार में धार्मिक कार्य होने का योग है.
चतुर्दिक विकास होगा. माली हालत अच्छी होगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- डार्क नीला
लक मीटर- 8
3.मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखना चाहिए.
आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. समस्याओं का समाधान होगा और
धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है
नए व्यापार के अवसर मिलेंगे.
सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का हरा
लक मीटर- 7
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों की आज विद्या में वृद्धि होगी. धन लाभ का योग बन रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. रोग और शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे. न्यायालय के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.
सवाधानी- तनाव से दूर रहें
उपाय- गरीबों की मदद करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों की आय और व्यय में संतुलन स्थापित करने की जरूरत है. आज आत्मबल में वृद्धि होगी और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से धन लाभ होगा और आलस्य का परित्याग करें.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- दाल भरी पूरी गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 6
6.कन्या
कन्या राशि के जातकों की आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. विद्या और बुद्धि से धन लाभ होगा. मान-सम्मान का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. भूमि, वाहन खरीदने के अवसर मिलेंगे. देश-विदेश की यात्रा होने का योग है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
सावधानी- अपनी योजनाएं गुप्त रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हल्का आसमानी
लक मीटर-8
7.तुला
तुला राशि के जातकों को चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और माली हालत में सुधार होगा. रोग और शत्रु परास्त होंगे. माता-पिता का सम्मान करें और वाद-विवाद से दूर रहें.
सावधानी- आय और व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों की आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर देश की यात्रा हो सकती है. आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. घर निर्माण का प्रबल योग बन रहा है और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रॉपर्टी विवाद में सफलता मिलेगी.
सावधानी- लेन-देन में सचेत रहें
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज कई संसाधनों से धन लाभ होगा. चोट-चपेट से बचें और वाद-विवाद से बचें. रुका हुआ धन मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. अपने मन पर नियंत्रण रखें.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 6
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज आलस्य का परित्याग करना चाहिए. विवादों से दूर रहें और भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे. प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ हो सकता है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- क्रोध में कार्य न करें
उपाय- काला तिल या सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक-4
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-7
11.कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज राज सत्ता से लाभ पाएंगे. आत्मबल में वृद्धि होगी. धन के क्षेत्र में किया प्रयास सफल होगा. नई नौकरी का योग बन रहा है. सेहत को लेकर सावधान रहें. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- काली गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज यात्रा से लाभ हो सकता है. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है और सरकारी नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. भूमि, वाहन खरीद सकते हैं और तेज गति की गाड़ी चलाने से बचें.
सावधानी- छोटी-छोटी बातों से परेशान न हों
उपाय- पीला वस्त्र किसी सुहागन महिला को दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
Aaj Ka Panchang 17 June 2026: बुधवार का पंचांग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय, पढ़ें यहां
Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बुधवार यानी 17 जून 2026 है. बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज तृतीया तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे बुद्धि, संवाद और नए कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है. हालांकि, आज कोई विशेष शुभ मुहूर्त नहीं है. इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों में समय का विशेष रूप से ध्यान रखें. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार,17 जून 2026 का संपूर्ण पंचांग.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- दिन- बुधवार
- तिथि- तृतीया
- नक्षत्र- पुनर्वसु
- सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7:20 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- मिथुन राशि
- शुभ मुहूर्त- आज नहीं है
- राहुकाल- 12:21 से दोपहर 2:06 तक
- दिशा शूल- उत्तर
- महामंत्र: ऊं बुधाय नमः
आज का उपाय
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें. इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है.
चंद्रमा गोचर
चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 22 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजकर 20 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 17 जून सुबह 07:47 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 17 जून को शाम 09:44 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक |
| अमृत काल | सुबह 11:28 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल का समय | दोपहर 12:21 से दोपहर 2:06 तक |
| यम गण्डक सुबह | 07:25 मिनट से सुबह 09:06 बजे तक |
| गुलिक काल | सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:27 मिनट तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक |
आपका दिन मंगलमय हो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




