A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

G7 Summit: 'कई भारतीयों की भी गई जान और...', PM मोदी ने G7 समिट में ट्रंप के सामने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने G7 समिट में नाविकों की सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। PM मोदी ने अपने भाषण में ओमान तट पर एक जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले में मारे गए भारतीय नाविकों का भी जिक्र किया।

Continue reading on the app

फीफा वर्ल्ड कप-फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया:एम्बापे14 गोल के साथ गर्ड मुलर की बराबरी की,नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को I ग्रुप के दो मैच खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने अपने ओपनिंग मैच में सेनेगल को 3-1 से हराया। न्यू जर्सी में खेले गए मुकाबले में स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे ने दो गोल दागे और फ्रांस के इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व स्ट्राइकर ओलिवियर गिरूड का रिकॉर्ड तोड़ा। फ्रांस के लिए ब्रेडली बारकोला ने भी एक गोल किया, जबकि सेनेगल का एकमात्र गोल इब्राहिम म्बाए ने दागा। वहीं, इस ग्रुप के खेले गए दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं, दूसरे में 4 गोल मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में एम्बापे ने फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद बारकोला ने स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के 18 साल के इब्राहिम म्बाए ने गोल कर अंतर कम किया और वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा अफ्रीकी खिलाड़ी बने। हालांकि, इंजरी टाइम में एम्बापे ने गोल कर फ्रांस की जीत पक्की कर दी। एम्बापे के वर्ल्ड कप में 14 गोल एम्बापे के अब वर्ल्ड कप में 14 गोल हो गए हैं। उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर की बराबरी कर ली है और ऑल-टाइम रिकॉर्डधारी मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। पहले हाफ में सेनेगल ने फ्रांस को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरे हाफ में एम्बापे की चमक के आगे उसकी चुनौती फीकी पड़ गई। पेनल्टी को लेकर विवाद, VAR के बाद भी नहीं मिला मौका मैच के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला। दूसरे हाफ में फ्रांस ने पेनल्टी की अपील की, जिसके बाद मामला VAR तक पहुंचा। हालांकि, वीडियो रीप्ले देखने के बाद भी रेफरी ने अपना फैसला नहीं बदला और फ्रांस को पेनल्टी नहीं दी। इस विवादित फैसले के कुछ ही मिनट बाद किलियन एम्बापे ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में सेनेगल के पास बढ़त का मौका, सार से हुई चूक पहले हाफ में गोल करने का सबसे अच्छा मौका सेनेगल के इस्माइला सार को मिला था। हाफ-टाइम से ठीक पहले उन्हें नजदीक से गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। इस तरह सेनेगल बढ़त हासिल करने से चूक गया। हालांकि, दूसरे हाफ में इब्राहिम म्बाए ने टीम के लिए एक गोल जरूर किया। 2002 की हार का हिसाब बराबर, फ्रांस ने सेनेगल को हराया साल 2002 के वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में सेनेगल ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस हार के बाद फ्रांस टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी और एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। हालांकि, इस बार फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर उस हार का हिसाब बराबर कर लिया। फ्रांस ने इसके बाद 2018 और 2022 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें 2018 में टीम चैंपियन भी बनी थी। ---------------------------- नॉर्वे की 28 साल बाद टूर्नामेंट में की जीत के साथ वापसी स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के शानदार दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने अपने फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में इराक को 4-1 से हरा दिया है। बुधवार के इस मुकाबले में नॉर्वे ने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी वापसी दर्ज की। नॉर्वे की टीम पूरे 28 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेल रही है। मैच में हालैंड के डबल गोल के अलावा लियो ओस्टिगार्ड ने एक गोल किया, जबकि इराक के आयमेन हुसैन के आत्मघाती (ओन) गोल से नॉर्वे की बड़ी जीत पक्की हो गई। पहले हाफ में इराक ने दी टक्कर, हालैंड के दो गोल ने बनाई बढ़त मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली। स्टार फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड ने गोल करके नॉर्वे को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन इराक के आयमेन हुसैन ने जल्द ही गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, हालैंड ने हाफ-टाइम से ठीक पहले अपना दूसरा गोल दागकर नॉर्वे को मैच में दोबारा आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में लियो ओस्टिगार्ड ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। मैच के आखिरी पलों में इराक के आयमेन हुसैन से एक मिस्टेक हुई और उनकी तरफ से हुए ओन गोल ने नॉर्वे को 4-1 की एकतरफा जीत दिला दी। 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा है नॉर्वे नॉर्वे के फुटबॉल इतिहास के लिहाज से यह मैच बेहद खास था। टीम ने आखिरी बार साल 1998 में वर्ल्ड कप के फाइनल्स में हिस्सा लिया था। पूरे 28 साल के लंबे इंतजार के बाद नॉर्वे ने ग्लोबल फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर वापसी की है। इस कमबैक को यादगार बनाने में स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के गोल और मिडफील्ड में कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड के बेहतरीन खेल का सबसे बड़ा योगदान रहा। नॉर्वे का डिफेंस पड़ा भारी इराक की टीम इस मुकाबले में अपने अनुभवी खिलाड़ियों और यूरोप में खेल रहे युवा टैलेंट्स के बेहतरीन तालमेल के साथ उतरी थी। इराकी टीम में अली अल-हमादी, आयमेन हुसैन, जिदान इकबाल, आमिर अल-अम्मारी और अली जासिम जैसे मजबूत नाम शामिल थे। दूसरी ओर, नॉर्वे के पास एंटोनियो नुसा और ऑस्कर बॉब जैसे डायनामिक विंगर्स के साथ जूलियन रयर्सन जैसे भरोसेमंद डिफेंडर थे, जिन्होंने इराक के अटैक को ज्यादा मौके नहीं दिए और मैच में नॉर्वे का पलड़ा भारी रखा।

Continue reading on the app

  Sports

Lionel Messi Record: लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही रचा इतिहास, बने दुनिया के तीसरे ऐसे फुटबॉलर...

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Algeria Lionel Messi Record: अर्जेंटीना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कदम रखते ही इतिहास रच दिया. अल्जीरिया के खिलाफ वो पहला मैच खेलने उतरे और 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए. Wed, 17 Jun 2026 07:08:41 +0530

  Videos
See all

Astro Mantra Gemini: कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए आज का दिन? Horoscope #aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:56:08+00:00

17 June कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल | Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T03:00:50+00:00

Astro Mantra Cancer: Cancer राशि वाले जान ले ये बात, आज इन बातों का रखें ध्यान#aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:57:42+00:00

Iran Us Deal Cancelled News LIVE: ईरान-अमेरिका डील रद्द? हमले शुरू! | Netanyahu | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:58:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once