Responsive Scrollable Menu

एअर इंडिया ने बेसिक किराया कैटेगरी शुरू की:चांदी ₹2309 गिरकर ₹2.49 लाख पर आई, NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए

कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई 'बेसिक' किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी। वहीं, चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एअर इंडिया ने शुरू की 'बेसिक' किराया कैटेगरी: मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, चाय-कॉफी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी; चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ट्रायल शुरू एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई 'बेसिक' किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस किराए को अभी ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है, जो उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹2309 गिरकर ₹2.49 लाख पर आई: 10 ग्राम सोना ₹17 बढ़कर ₹1.50 लाख का हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 17 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना-चांदी 2026 में अब तक 19 हजार रुपए तक महंगे हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.49 लाख रुपए पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मस्क बोले- सरकारी मदद से नहीं मिली सफलता: स्पेसएक्स-टेस्ला की कुल वैल्यू में इंसेंटिव्स सिर्फ 2%; हाल ही में दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बने टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी सफलता सरकारी मदद की वजह से है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी सीनेटर्स के बीच चल रही बहस में दखल देते हुए एक हालिया आर्टिकल को पूरी तरह झूठा करार दिया। मस्क का कहना है कि कंपनियों को मिली सरकारी मदद यानी छूट स्पेसएक्स और टेस्ला की कुल वैल्यू का 2% भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब डोनाल्ड ट्रम्प ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर मिलने वाली सब्सिडी रोकी थी, तब टेस्ला की बिक्री घटने के बजाय और बढ़ गई थी। हाल ही में मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया: अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. रेडमी का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन टर्बो 5 लॉन्च: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर और 50MP कैमरा; शुरुआती कीमत ₹35,999 टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारत में अब तक अपना सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे फास्ट और पावरफुल मिड-रेंज रेडमी फोन बताया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस तलाश करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

नेपाल के बौद्ध मठ विद्यालय में छात्रावास निर्माण के लिए भारत ने दी सहायता

नेपाल के बौद्ध मठ विद्यालय में छात्रावास निर्माण के लिए भारत ने दी सहायता

Continue reading on the app

  Sports

Lionel Messi Record: लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही रचा इतिहास, बने दुनिया के तीसरे ऐसे फुटबॉलर...

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Algeria Lionel Messi Record: अर्जेंटीना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कदम रखते ही इतिहास रच दिया. अल्जीरिया के खिलाफ वो पहला मैच खेलने उतरे और 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए. Wed, 17 Jun 2026 07:08:41 +0530

  Videos
See all

Pm Modi, Donald Trump: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद मोदी-ट्रंप की पहली मुलाकात! | Modi Trump Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:41:36+00:00

Big Breaking on PoK Violent Protests LIVE: अभी-अभी PoK में लाशें गिरना शुरू? | PAK Crisis | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:40:09+00:00

PM Modi At G7 Summit France: G-7 समिट में पीएम मोदी | Trump | Breaking News| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:42:10+00:00

Pope On Iran Deal: पोप लियो ने US-ईरान डील का किया स्वागत | Iran Peace | Donald Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers