भारत इनोवेट्स 2026: आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम ग्लोबल ने किए 7 समझौते, करीब 100 मिलियन डॉलर के मूल्य सृजन की संभावना
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 के पहले दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम ग्लोबल ने सात व्यावसायिक तथा दो संस्थागत समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। एक बयान के अनुसार, इन समझौतों से लगभग 100 मिलियन डॉलर (10 करोड़ डॉलर) के मूल्य सृजन (वैल्यू क्रिएशन) की संभावना है।
आईआईटी मद्रास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सात व्यावसायिक एमओयू भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, विशेष रूप से फ्रांस की कंपनियों और संस्थानों से जोड़ते हैं। वहीं, दो संस्थागत समझौते वैश्विक बाजार तक पहुंच, निवेश और नवाचार को तेज करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी ने कहा, भारत इनोवेट्स 2026 भारतीय डीप-टेक क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ है। जिन एमओयू का आदान-प्रदान हुआ है, वे केवल औपचारिक समझौते नहीं हैं, बल्कि व्यावसायिक रूप से लागू किए जाने वाले समझौते हैं, जिनके पीछे गंभीर वित्तीय प्रतिबद्धताएं हैं। भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों ने साबित कर दिया है कि भारतीय नवाचार वैश्विक मंच पर नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
आईआईटी मद्रास के डीन (औद्योगिक परामर्श और प्रायोजित अनुसंधान) प्रोफेसर मनु संथानम ने कहा कि ये साझेदारियां वैज्ञानिक उत्कृष्टता को सीमाओं के पार आर्थिक मूल्य में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
एक एमओयू के तहत आईआईटीएम ग्लोबल और अग्ना कैपिटल के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित की गई है। इसके अंतर्गत भारत इनोवेट्स फंड बनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य उच्च संभावनाओं वाले डीप-टेक स्टार्टअप्स में निवेश को बढ़ावा देना है।
इसके अलावा, आईआईटीएम ग्लोबल और साउथवेस्टएक्स के बीच हुई साझेदारी भारतीय स्टार्टअप्स को जर्मनी और फ्रांस जैसे बड़े यूरोपीय बाजारों तक पहुंचने और वहां विस्तार करने में मदद करेगी।
साझेदारी समझौतों के साथ-साथ आईआईटी मद्रास ने भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में अपने शोध समूहों और स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा विकसित कई नई तकनीकों और नवाचारों का भी प्रदर्शन किया।
इनमें हाइपरलूप परिवहन तकनीक, 5जी और 6जी संचार प्रणाली, पोर्ट ऑटोमेशन, लैब में विकसित हीरा तकनीक और कम संसाधनों में बेहतर कंप्यूटिंग के लिए विकसित स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम शामिल रहे।
औपचारिक समझौतों के अलावा, इस कार्यक्रम में यूरोपीय संघ के विभिन्न उद्योग जगत के नेताओं, शैक्षणिक संस्थानों, निवेशकों और सरकारी प्रतिनिधियों ने भी रुचि दिखाई।
बयान के अनुसार, यह रुचि संकेत देती है कि भविष्य में आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम ग्लोबल के साथ अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, प्रतिभा विकास और बाजार विस्तार जैसे क्षेत्रों में और अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कितने बजे शुरू होगा महिला टी-20 विश्व कप में भारत-नीदरलैंड का मुकाबला? जानिए कहां FREE देख सकेंगे LIVE एक्शन
IND W VS NED W: महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 10वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच हेडिंग्ले ओवर के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन देकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. एक ओर इंडियन टीम है, जिसने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर विजयी शुरुआत की है, जबकि नीदरलैंड्स की टीम को पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. तो आइए आपको बताते हैं कि भारत-नीदरलैंड के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा? आप इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन हो रहा है. टूर्नामेंट के कई मुकाबले देर रात को शुरू होते हैं. मगर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं. नतीजन, भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच भी 17 जून को शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इस मैच को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं. IND W VS NED W मैच को आप स्टार स्पोर्स्ट नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
A perfect start to the campaign ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 16, 2026
⏭️ Carrying the momentum forward against the Netherlands!
ICC Women’s #T20WorldCup 2026 ???? #INDvNED | WED, 17th JUN, 6 PM! pic.twitter.com/MasAGWmgsR
फ्री में कहां देखें भारत-नीदरलैंड मैच?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच को अगर आप भारत में फ्री में देखना चाहते हैं तो आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6वें मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके मजा आप अपनी फ्री डिश टीवी पर उठा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.
टीम इंडिया हर हाल में जीतना चाहेगी मैच
टी-20 महिला विश्व कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 टीमों के 2 ग्रुपों में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें उसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं. भारत ने अपना पहला लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत लिया था. ऐसे में अब टीम इंडिया नीदरलैंड के साथ खेले जाने वाले मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह 4 अंक के साथ सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाए.
Deepti Sharma in ICC World Cups >>> ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 14, 2026
Leading wicket-taker in Women's T20Is (166) ✅
3rd-best bowling figures in Women's T20 World Cup history ✅
[ #T20WorldCup, #INDvsPAK, Team India Women, Richa Ghosh, Smriti Mandhana ] pic.twitter.com/NlJiNEAcD1
देखा जाए तो इस ग्रुप में भारत के सामने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती होगी. इसलिए टीम इंडिया उसके अलावा बाकी के मैचों में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहेगी, ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने के अधिक से अधिक चांसेस रहें. चूंकि, ग्रुप में टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसलिए भारतीय टीम हर मैच में जान झोंक देगी, ताकि वह दूसरे चरण तक पहुंच सके.
ऐसी हैं दोनों टीमें
नीदरलैंड: हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केंबोएर, स्टर्रे कालिस, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग, कैरोलिन डी लैंग, मायर्थे वैन डेन राड, हन्ना लैंडहीर, लारा लीमहुइस, रोज़ली लॉरेंस
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा.
ये भी पढ़ें: 17 जून को मैदान पर उतरेंगी भारत की 3 टीमें, जानिए किसका किससे होगा सामना, कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















