Responsive Scrollable Menu

अभी तो धक्का दिया, इससे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी को जूता दिखा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, क्या आपको याद है वो किस्सा

Vaibhav Sooryavanshi:  15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. मगर, इसकी वजह उनकी बल्लेबाजी या कोई रिकॉर्ड नहीं है... बल्कि उनका नाम एक विवाद के साथ जुड़ गया है. श्रीलंका ए के साथ सोमवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. मगर, इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के बीच लड़ाई हो गई. जहां, वैभव ने विशेन को धक्का मार दिया. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में लगातार इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. हालांकि, अब तक वैभव को इस हरकत के लिए कोई सजा नहीं सुनाई गई है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इससे पहले वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर एक बार और लड़ाई हो चुकी है. तब तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को जूता दिखाया था...

पाकिस्तानी खिलाड़ी को वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया था जूता

अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. उस मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान के दिए 348 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और सिर्फ 9 गेंदों में 25 रन बना डाले थे. लेकिन अपनी पारी की 10वीं गेंद पर वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा का शिकार बन गए.

विकेट लेने के बाद अली रजा ने जोश में आकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. यह बात वैभव को पसंद नहीं आई. आउट होने के बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की, कुछ शब्द कहे और फिर अपना जूता दिखाकर प्रतिक्रिया दी. उस मैच के परिणाम की बात करें, तो भारत को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

श्रीलंकाई खिलाड़ी को वैभव सूर्यवंशी ने मारा धक्का

सोमवार को श्रीलंका-ए और इंडिया ए की टीमों के बीच ट्राई सीरीज का अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहां उसने 265 रनों का स्कोर बनाया. फिर श्रीलंका की टीम भी 50 ओवर में 265 रन ही बना पाई, जिसके चलते मैच टाई हो गया. इसके बाद मुकाबले का सुपर ओवर में परिणाम निकलना तय हुआ.

 सुपर ओवर में श्रीलंका पहले बैटिंग करने आई और उन्होंने 17 रनों का लक्ष्य रख दिया. मगर, भारत की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे 17 रन नहीं बना पाए मैच हार गए. टीम इंडिया सुपर-ओवर में सिर्फ 9 रन बना पाई. लेकिन, विवाद इसके बाद शुरू हुआ.

दरअसल, जब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के हारने के बाद अपने साथी खिलाड़ी सूर्यांश शेड्गे के साथ पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब श्रीलंका ए के खिलाड़ी जोश में वैभव सूर्यवंशी से कुछ कहते नजर आए, जिसपर वैभव सूर्यवंशी भड़क गए और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की कर डाली.

तभी, श्रीलंका के खिलाड़ी बीच-बचाव में आए और मामले को शांत कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी जब ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, उस वक्त श्रीलंकाई प्लेयर्स से इशारा करते हुए बहुत कुछ कहते नजर आए.

ट्राई सीरीज में अब तक कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में अब तक भारतीय टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल रहे. मेजबान लंका टीम के खिलाफ खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में वैभव ने 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके लगाए थे.

दूसरा मैच टीम इंडिया ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. वहीं, तीसरा मैच फिर श्रीलंका के साथ हुई, जिसमें 15 साल के इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का लगाया.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि ये भारतीय क्रिकेटर्स भी मैदान पर कर चुके हैं हाथापाई, जानिए कब और किसके हुई लड़ाई

Continue reading on the app

स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं इस चैनल पर LIVE देख सकेंगे भारत-आयरलैंड मैच, जानिए किस ऐप होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs IRE : भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे. वो भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान पहली बार करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही इस टी20 सीरीज में भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव भी इस सीरीज में नजर आएंगे.

उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि इस सीरीज के मैच उन्हें कहां पर देखने को मिलेंगे. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इन टी20 मैचों का लाइव प्रसारण कहां पर होगा. किस चैनल पर ये मैच प्रसारित होंगे. वहीं इसके अलावा भारत-आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी. किस ऐप पर इंडिया में आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखा पाएंगे. आइए जानते हैं.

स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं देख पाएंगे भारत-आयरलैंड मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर मैचौं का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाता है. लेकिन टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को खेलने जाने वाले दोनों टी20 मैचों का प्रसारण इस बार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं किया जाएगा. ये मैच आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए नहीं मिलेंगे. 

किस चैनल पर होगा भारत-आयरलैंड मैच का लाइव प्रसारण

अब आपको मन में सवाल आ रहा होगा कि, ये दोनों टी20 मैच अगर आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं देखने को मिलेंगे तो आखिरकार इनका लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा. तो हम आपको बता दें कि, भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे. 

किस ऐप पर होगी भारत-आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

ये तो आपको पता चल गया कि, भारत-आयरलैंड मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप किस ऐप पर देख पाएंगे. नहीं तो हम आपको इसके बारे में भी आज बताने वाले हैं. भारत-आयरलैंड के बीच होने वाले दोनों टी20 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर देख पाएंगे. Sony Liv ऐप पर आप भारत-आयरलैंड मैच का आनंद लाइव स्ट्रीमिंग देख उठा पाएंगे. लेकिन इसके लिए आपको सोनी लिव ऐप का रिचार्ज प्लान लेगा होगा. तब जाकर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दो टी20 मैचों के लिए तिलक वर्मा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. उन्होंने अक्षर पटेल की जगह टीम इंडिया में उपकप्तान संभाली है. वहीं सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज में दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया है, जबकि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन कप्तान थे. 

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए किसे मिलेगा चांस

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर हुआ ये फैसला, श्रीलंका के खिलाड़ी को मारा था धक्का

श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी उस वक्त विवादों में आ गए जब उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मार दिया. इस घटना के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वैभव सूर्यवंशी पर बैन लगाया जा सकता है लेकिन सूत्रों के मुताबिक 15 साल के इस खिलाड़ी को बड़ी राहत मिली है. Tue, 16 Jun 2026 16:51:01 +0530

  Videos
See all

Live Debate में Ram Mandir की दान चोरी मामले पर Congress प्रवक्ता ऐसा तर्क...Anchor ने लगाई क्लास! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T12:16:26+00:00

NKP : विदेशी मंच पर महादेव का जयकारा ! | PM Modi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T12:10:11+00:00

Ram Mandir Donation THEFT : चंदा चोरी’ मामले में इकबाल अंसारी ने क्या कहा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T12:14:25+00:00

Bhilwara Conversion Case : Bhilwara में नौकरी के नाम पर धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का आरोप । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T12:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers