स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं इस चैनल पर LIVE देख सकेंगे भारत-आयरलैंड मैच, जानिए किस ऐप होगी लाइव स्ट्रीमिंग
IND vs IRE : भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे. वो भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान पहली बार करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही इस टी20 सीरीज में भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव भी इस सीरीज में नजर आएंगे.
उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि इस सीरीज के मैच उन्हें कहां पर देखने को मिलेंगे. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इन टी20 मैचों का लाइव प्रसारण कहां पर होगा. किस चैनल पर ये मैच प्रसारित होंगे. वहीं इसके अलावा भारत-आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी. किस ऐप पर इंडिया में आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखा पाएंगे. आइए जानते हैं.
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain ????????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game ????@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं देख पाएंगे भारत-आयरलैंड मैच
भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर मैचौं का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाता है. लेकिन टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को खेलने जाने वाले दोनों टी20 मैचों का प्रसारण इस बार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं किया जाएगा. ये मैच आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए नहीं मिलेंगे.
किस चैनल पर होगा भारत-आयरलैंड मैच का लाइव प्रसारण
अब आपको मन में सवाल आ रहा होगा कि, ये दोनों टी20 मैच अगर आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं देखने को मिलेंगे तो आखिरकार इनका लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा. तो हम आपको बता दें कि, भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे.
SONY SPORTS AND LIV POSTER FOR INDIA Vs IRELAND T20I SERIES. ???????????? pic.twitter.com/LuC3tMICNX
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 16, 2026
किस ऐप पर होगी भारत-आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
ये तो आपको पता चल गया कि, भारत-आयरलैंड मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप किस ऐप पर देख पाएंगे. नहीं तो हम आपको इसके बारे में भी आज बताने वाले हैं. भारत-आयरलैंड के बीच होने वाले दोनों टी20 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर देख पाएंगे. Sony Liv ऐप पर आप भारत-आयरलैंड मैच का आनंद लाइव स्ट्रीमिंग देख उठा पाएंगे. लेकिन इसके लिए आपको सोनी लिव ऐप का रिचार्ज प्लान लेगा होगा. तब जाकर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दो टी20 मैचों के लिए तिलक वर्मा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. उन्होंने अक्षर पटेल की जगह टीम इंडिया में उपकप्तान संभाली है. वहीं सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज में दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया है, जबकि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन कप्तान थे.
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 ????????#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए किसे मिलेगा चांस
कौन हैं सरप्रीत सिंह? जिन्होंने FIFA World Cup 2026 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
Who is Sarpreet Singh: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार दुनियाभर के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन छोटी टीमें बड़ा उलटफेर कर रही हैं. इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल सरप्रीत सिंह फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन गए हैं.
सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 16 जून को ईरान के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआती प्लेइंग 11 में सरप्रीत सिंह को शामिल किया गया. ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पूरे 90 मिनट सरप्रीत सिंह मैदान पर रहे. उन्होंने मैच के 2-2 की बराबरी पर खत्म होने तक मिडफील्ड पोजीशन को संभाले रखा. हालांकि दूसरे हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में उन्हें रणनीति के चलते स्ट्राइकर जेसी रैंडल से सब्स्टीट्यूट कर दिया गया, तो आइए जानते हैं कि भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप तक का सफर कैसे तय किया है.
कौन हैं सरप्रीत सिंह?
सरप्रीत सिंह का परिवार पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखता है. उनका जन्म 20 फ़रवरी 1999 को ऑकलैंड में हुआ था. सरप्रीत सिंह के माता-पिता बहुत साल पहले भारत से न्यूजीलैंड गए थे. उनका परिवार ऑकलैंड में किराने की दुकान चलाता है. सरप्रीत सिंह को बचपन से ही फ़ुटबॉल देखने और खेलने में काफी दिलचस्पी थी.
सिर्फ 7 साल की उम्र में विंटन रूफर सॉकर अकादमी में हुआ था एडमिशन
सरप्रीत सिंह का सिर्फ 7 साल की उम्र में ऑकलैंड में 'विंटन रूफर सॉकर अकादमी' में एडमिशन कराया गया था, जहां से उनके फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद वो अपनी प्रतिभा के दम पर वह साल 2015 में 'वेलिंगटन फीनिक्स अकादमी' का हिस्सा बने, जो न्यूजीलैंड में प्रमुख फुटबॉल विकास केंद्र है.
कई मौके पर न्यूजीलैंड का किया प्रतिनिधित्व
इसके बाद सरप्रीत सिंह U-17 ओशिनिया कप और U-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से खेले. साल 2020 में वो फुटबॉल क्लब नूर्नबर्ग का एक सीजन हिस्सा रहे. अब वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम के लिए खेल रहे हैं. इसी के साथ सरप्रीत सिंह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है.
साल 2018 में भारत के खिलाफ खेलने उतरे थे सरप्रीत सिंह
इतना ही नहीं, सरप्रीत सिंह एक बार भारत के खिलाफ भी खेलने उतरे थे. साल 2018 के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में वह न्यूजीलैंड की ओर से भारतीय टीम के खिलाफ खेले थे. उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया था. उन्होंने दोनों गोल करने में मदद की और न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी. मैच के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि 'सिंह' होने के नाते भारत के खिलाफ खेलना उनके लिए एक अलग अनुभव था.
ईरान बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
ईरान और न्यूजीलैंड की मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला 2-2 की स्कोर लाइन के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने 7वें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी. इसके बाद 32वें मिनट में ईरान की ओर से रामिन रेज़ाइयान ने पलटवार किया और गोल किए. इसके बाद एलिजाह ने 55वें मिनट में गोल दागकर न्यूजीलैंड की वापसी कराई, लेकिन आखिरी में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में स्कोर को बराबर पर ला दिया. इस तरह यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ पर खत्म हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















