Responsive Scrollable Menu

Delhi University: डीयू के मिरांडा हाउस में 12वीं की छात्राओं के लिए कैंपस टूर का आयोजन, अभिभावकों को भी मिलेगा अवसर

Miranda House Campus Tour: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज ने क्लास 12वीं की छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए विशेष ओपन हाउस और कैंपस टूर कार्यक्रम करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम को  17, 18, 19 और 22 जून 2026 को कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य  CUET की सहायता से यूनिवर्सिटी में एंट्री लेने की इच्छुक छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, छात्र जीवन और उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया जाएगा।  

ओपन हाउस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उनके अभिभावकों को कॉलेज की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेज में मौजूद अलग-अलग सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कॉलेज की प्राचार्या, अलग-अलग विभागों के टीचरों, वर्तमान छात्राओं और पूर्व छात्राओं से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा। 

इस दौरान स्टूडेंट्स  कॉलेज में पढ़ाई, पाठ्यक्रमों, शोध गतिविधियों, सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों और करियर के मौके से जुड़े अपने सवाल पूछेंगे। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया से पहले इस तरह की बातचीत छात्राओं को सही फैसला लेने में मदद करेगा। वहीं अभिभावकों को भी कॉलेज  की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्राओं के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में पता लगेगा।  

कॉलेज परिसर घूमने का मौका

ओपन हाउस के दौरान स्टूडेंट्स और अभिभावकों को कॉलेज परिसर का भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं, अलग-अलग शैक्षणिक विभाग, खेल सुविधाएं, छात्र गतिविधि केंद्र और दूसरी जरूरी  जगहें दिखाई जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग विषयों के टीचरों और छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। इन सत्र में छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, कॉलेज जीवन और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवालों के जवाब ले सकेंगी। 

मिरांडा हाउस की प्रिंसिपल ने क्या कहा ?

मिरांडा हाउस की प्रिंसिपल बिजयलक्ष्मी नंदा के मुताबिक, यह कार्यक्रम क्लास 12वीं की छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए कॉलेज को करीब से जानने का एक खास अवसर है। उन्होंने कहा कि मिरांडा हाउस हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए जाना जाता रहा है।

कॉलेज नई छात्राओं का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्टूडेंट्स को अपने शैक्षणिक भविष्य के बारे में बेहतर फैसला लेने में मदद करते हैं, और उन्हें कॉलेज के माहौल को समझने का मौका देते हैं।  कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ओपन हाउस में भाग लेने के लिए पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

Continue reading on the app

5 सरकारी स्कीम जहां निवेशकों को हो रहा तगड़ा फायदा, 8.2% तक ब्याज, रिटर्न की पूरी गारंटी

कुछ सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही हैं। इन योजनाओ में 8.2% तक ब्याज मिल रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

श्रीलंका के दांबुला में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान एक मुकाबले के बाद युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के साथ उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद क्रिकेट जगत में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत ए को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दांबुला में खेले गए मुकाबले का फैसला अतिरिक्त ओवर में हुआ, जहां भारत ए को 17 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि भारतीय टीम निर्धारित छह गेंदों में केवल नौ रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।

मौजूद जानकारी के अनुसार अतिरिक्त ओवर की अंतिम तीन गेंदों का सामना वैभव सूर्यवंशी ने किया था। मैच समाप्त होने के बाद जब वह अपने साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे के साथ मैदान से बाहर लौट रहे थे, तभी श्रीलंका ए के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया और वैभव सूर्यवंशी की कुछ खिलाड़ियों के साथ बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवा भारतीय बल्लेबाज ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया। इसके बाद मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड युवा बल्लेबाज के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

हालांकि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी अपना पूरा ध्यान टूर्नामेंट पर केंद्रित रखें और किसी अन्य विवाद या बाहरी मुद्दे से प्रभावित न हों।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी हाल ही में घरेलू क्रिकेट और पेशेवर टी-20 प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे थे। उनसे इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भी बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि अब तक वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में सफल नहीं हो पाए हैं। टूर्नामेंट में उनके अब तक के स्कोर 14, 44 और 21 रन रहे हैं।

विवाद के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के आचार संहिता नियमों पर भी चर्चा तेज हो गई है। मौजूद जानकारी के अनुसार आचार संहिता का अनुच्छेद 2.12 खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क को प्रतिबंधित करता है। नियमों के तहत जानबूझकर, लापरवाही से या टकराव की स्थिति पैदा करने वाले शारीरिक व्यवहार को अनुशासनहीनता माना जा सकता है।

जानकारों का कहना है कि किसी भी मामले में कार्रवाई का फैसला घटना की परिस्थितियों, संपर्क की गंभीरता, इरादे और उससे हुए प्रभाव को ध्यान में रखकर लिया जाता है। हालांकि फिलहाल भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका ध्यान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है और वह इस घटना को लेकर किसी अतिरिक्त दबाव की स्थिति नहीं बनाना चाहता है।

अब भारत ए की टीम टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के सामने भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने की चुनौती होगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि युवा बल्लेबाज आने वाले मैचों में किस तरह वापसी करते हैं और टीम को जीत दिलाने में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।
Tue, 16 Jun 2026 21:22:55 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तानी कश्मीर में खाने-दवा की किल्लत [Food and medicine shortages PAK] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:03:39+00:00

APKA RAJYA: Farrukhabad में शौहर ने भाई के साथ पत्नी की तरह रहने का डाला दबाव, विरोध पर तीन तलाक #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:04:43+00:00

Rashtra Sarvopari: Ram Mandir में 'चोरी'..तगड़ा एक्शन शुरू! | CM Yogi | NEET Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:05:28+00:00

अब रोबोट करेगा घर का काम [From Folding Clothes to Cleaning, AI Does It All.] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:05:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers