A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Summer Home Decor: बिना Cooler-AC के घर रहेगा ठंडा, गर्मी भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार Home Decor Tricks

गर्मियों में घर की डेकोर जितनी हेल्दी और तरोताजा होगी, उतना ही ज्यादा ठंडक का एहसास होगा। इसलिए प्रयास यही करना चाहिए कि घर का तापमान बाहर के तापमान से कम से कम 5-6 डिग्री तक नीचे रहे। इसलिए दीवारों के रंग से लेकर कुशन और पर्दे तक सभी चीजों को हल्के फैब्रिक और रंग रखने की सलाह दी जाती है। जिससे कि घर सांस ले सके और यह फ्रेश और ठंडा रहे। दीपावली जैसे त्योहारों पर वेलवेट या एंब्राइडरी के पर्दे, कार्पेट और हेवी लाइट्स आदि की सजावट से घर भरा और भारी लगता है। वहीं गर्मियों के आते ही घर को डीक्लटर किया जाता है और घर को फ्रेश लुक देने के लिए डेकोर किया जाता है। गर्मियों में हल्के रंग की चीजें ज्यादा शांत और फ्रेश लगती हैं।

ऐसे में जो भी लोग फ्लैट्स या अपार्टमेंट में रहते हैं, वह इन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं जिनका अपना घर है, उनके लिए कई और ऑप्शन होते हैं। वह ठंडक के लिए छतों पर चूने की लेयरिंग कर सकते हैं। खिड़कियों में हीट प्रोटेक्टिंग शीट लगा सकते हैं।

हल्के रंग की दीवारें

अगर आप घर की दीवारों को रंग बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आप गर्मी के लिए घर को तैयार कर सकते हैं। आजकल सफेद पेस्टस शेड्स जैसे बेबी पिंक, क्रीम, पाउडर ब्लू या मिंट ग्रीन रंग खूब चलन में हैं। यह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और घर में शांति का वातावरण बनाते हैं। इससे खिड़की के पास वाली जगहों पर भी ठंडक रहती है।

काटन या लीनन के पर्दे लगाएं

अगर सही फैब्रिक या रंगों के आधार पर पर्दों का चुनाव किया जाए, तो यह बाहर की गर्म हवा या लू को आने से काफी हद तक रोक सकते हैं। गर्मियों के लिए लीनन या कॉटन कपड़ों के हल्के पर्दे घर में 'थर्मल शील्ड' की तरह काम करते हैं। वहीं आजकल अर्ध-पारदर्शी पर्दे ट्रेंड में हैं, जो बाहर से आने वाली धूप को छानकर कमरे में हल्की रोशनी लाते हैं और घर को हवादार बनाते हैं।

बालकनी में बड़े पौधे लगाएं

घर के प्रवेश द्वार के आसपास या बालकनी पर बड़े पौधे लगाने चाहिए। इससे धूप सीधा घर के अंदर नहीं आती है। वहीं आजकल लोग खिड़कियों में बेल के प्लांट भी लगाते हैं। इससे छाव भी रहती है और घर भी सुंदर लगता है। आप चाहें तो खिड़की के आसपास या डाइनिंग के कोने में अरिका पाम, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट की बेल आदि रख सकते हैं। यह हवा को शुद्ध करते हैं और ऑक्सीजन का संचार करते हैं।

काटन मैट्स

गर्मियों में जमी पर कॉटन मैट्स बिछाना चाहिए। जोकि अधिक चुभने वाली या खुरदरी न हो। ऐसे कॉटन मैट्स का इस्तेमाल करें, जिससे फर्श ठंडी लगे।

लकड़ी का फर्नीचर

आपको अपने घर का फर्नीचर ऐसा रखना चाहिए, जो आपको प्रकृति से जुड़ा रहने का एहसास दिलाए। जैसे बांस या फिर लकड़ी से बनी कुर्सी या सोफा इको फ्रेंडली होते हैं। इस तरह के फर्नीचर थोड़ी जगह में भी रखे जा सकते हैं।

डीक्लटरिंग

त्योहारों पर घर में सफाई के दौरान पुरानी इस्तेमाल न आने वाली चीजों को बाहर निकाल दिया जाता है। ठीक उसी गर्मियों में घर को फ्रेश बनाने के लिए डीक्लटरिंग करना चाहिए। इससे घर साफ और हवादार बनता है।

Continue reading on the app

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें ये दावा किया गया था कि सरकार भारत के गुजरात से ओमान और अन्य खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एक एनर्जी पाइपलाइन विकसित करने पर काम कर रही है।

इन रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि हमारे ध्यान में ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट आई हैं जिनमें कहा गया है कि भारत सरकार मिडिल ईस्ट-इंडिया डीपवॉटर पाइपलाइन (एमईआईडीपी) नाम की एक डीप-सी एनर्जी पाइपलाइन बनाने पर तेजी से काम कर रही है, जो गुजरात को ओमान और खाड़ी के अन्य देशों से जोड़ेगी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय साफ तौर पर यह स्पष्ट करना चाहता है कि इस समय मंत्रालय के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ओमान या किसी अन्य खाड़ी देश के साथ मंत्रालय के किसी भी स्तर पर कोई सक्रिय चर्चा या बातचीत नहीं हो रही है।

मंत्रालय ने आगे कहा, यह स्पष्टीकरण इस मामले से जुड़ी सभी अटकलों को खत्म करने के लिए जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त, भारत लगातार मध्य पूर्व से ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

माल्टा के झंडे वाला एलएनजी कैरियर दिशा सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा। यह जहाज गुजरात के दहेज के लिए 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी लेकर जा रहा है और इसके 18 जून को भारत पहुंचने की उम्मीद है।

इस जहाज का प्रबंधन शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाला एक ग्रुप कर रहा है।

सरकार ने कहा कि वह भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने और उन्हें हर तरह की मदद देने के लिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय मिशनों, शिपिंग कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है। पूरे भारत में बंदरगाहों का कामकाज सामान्य है।

ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज एमटी सेटेबेलो पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ दिनों बाद, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) ने शिपिंग कंपनियों और समुद्री भर्ती व प्लेसमेंट एजेंसियों को सलाह दी है कि वे अगले आदेश तक मध्य पूर्व के संघर्ष वाले इलाकों में भारतीय नाविकों की तैनाती न करें।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मेसी, रोनाल्डो की कतार में पहुंची स्मृति मंधाना, मिला बड़ा सम्मान, टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली स्पोर्ट्स पर्सानाल्टी में एकमात्र भारतीय नाम

स्मृति की उपलब्धियां खुद उनकी कहानी कहती है. स्मृति मंधाना सिर्फ आंकड़ों का नाम नहीं हैं उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया बदला है। उनकी बल्लेबाजी ने लाखों लड़कियों को यह विश्वास दिया है कि क्रिकेट केवल पुरुषों का खेल नहीं, बल्कि सपनों का वह मैदान है जहां प्रतिभा ही सबसे बड़ी पहचान है. Tue, 16 Jun 2026 15:06:05 +0530

  Videos
See all

Vaibhav Sooryavanshi Fight : श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी की क्यों हुई भिड़ंत ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:42:03+00:00

Telegram Ban in India : टेलीग्राम पर सरकार की सख्ती, RE‑NEET सुरक्षा के लिए बैन ? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:43:15+00:00

Command Centre with Major Gaurav Arya: Iran को लेकर Trump के बाद Netanyahu भी बैकफ़ुट पर? | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:46:24+00:00

NEET Exam से पहले Telegram पर बड़ा एक्शन! सरकार ने क्यों लगाया बैन? Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:45:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once