Responsive Scrollable Menu

वो 4 अंडररेटेड फिल्में, दो में थे ऐसे लास्ट सीन, बार-बार देखे, नहीं आए समझ में, अंधाधुंध छापे पैसे

Most Underrated Bollywood Movies : बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है कि अच्छी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाईं. इन फिल्मों ने दर्शकों को अंत तक अपनी सीट से बांधे रखा. शानदार कहानी और निर्देशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर वो मुकाम नहीं हासिल कर पाईं, जिसकी वे हकदार थीं. ऐसे फिल्मों का नाम हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज है. इन फिल्मों की कहानी भी कभी ना भूलने वाली थी. 10 साल के अंतराल में ऐसी ही चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. दो फिल्मों का लास्ट सीन देखकर तो दर्शकों का दिमाग चकरा गया था. ये फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं विस्तार से.....

Continue reading on the app

'किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे':संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के कथित सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर ने सुसाइड कर लिया। चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए। लेकिन इसके पीछे क्या आपने कभी सोचा है कि एक एक्टर किन हालातों से गुजरता है?" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "एक छोटी सी बात पर रिप्लेसमेंट, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी से बहस कर लोगे तो रिप्लेसमेंट, सेल्फ-रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट।" चैनल को सिर्फ टीआरपी की चिंता है: आंचल आंचल खुराना ने यह भी कहा कि जहां तक चैनल और प्रोड्यूसर्स की बात है, वे सबसे स्वार्थी लोग हैं। उन्हें अपने मुनाफे और फायदे से ऊपर कुछ दिखाई नहीं देता। यकीन मानिए, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। अगर आपका ऑडिशन अच्छा है, आप एक अच्छे परफॉर्मर हैं, तब भी वे आपको सिर्फ 1000 रुपए के लिए रिजेक्ट कर देंगे। 1000 रुपए के लिए। या फिर आप किसी को लाइन नहीं दे रहे हैं। आप किसी के साथ कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं हैं। वे आपको रिप्लेस कर देंगे। उनके लिए यह बहुत आसान है। मुश्किल समय में परिवार का सहारा लेने को कहा वीडियो में आंचल ने कलाकारों से कहा कि जब परिस्थितियां बेहद कठिन लगें तो अपने परिवार और घर का सहारा लेना चाहिए। आंचल के अनुसार, वह खुद भी डिप्रेशन और स्ट्रेस के दौर से गुजर चुकी हैं और ऐसे समय में काम से ज्यादा अपनों का साथ अहम होता है। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। मुंबई पुलिस मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’ संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। संचिता ने फिल्म 'छावा' में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में भी काम किया था। यह खबर भी पढ़ें… हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! 1.2 अरब दर्शकों के साथ बना सबसे बड़ा क्रिकेट धमाका

IPL 2026 सीजन इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया, जिसमें जियोस्टार के अनुसार 1.2 अरब से ज्यादा दर्शक जुड़े. यह पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है. इस टूर्नामेंट में कुल 870 अरब मिनट का व्यूइंग टाइम रिकॉर्ड हुआ. आरसीबी और ने गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया फाइनल मैच टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मुकाबला बना, जिसे 40 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा. Tue, 16 Jun 2026 13:17:04 +0530

  Videos
See all

अंदरूनी खींचतान पर कीर्ति आजाद की प्रतिक्रिया #bjpvtmc #kirtiazad #saayonighosh #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:47:03+00:00

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में कथित घोटाला! | Mandir Donation Row | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:40:48+00:00

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary on CM Yogi: डांसर डिंपल चौधरी ने CM योगी पर कही बड़ी बात! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:43:07+00:00

TMC की अंदरूनी कलह पर बोले कीर्ति आजाद, पार्टी में बढ़ी हलचल #kirtiazad #shorts #saayonighosh #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers