Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की वजह से ही देश आजादी हासिल कर सका और आज हम स्वतंत्र वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले- सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य

 

'केवल उत्सव नहीं जिम्मेदारियों को याद करने का मौका'

महानिदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर देता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और सूचनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके।

मौजूद रहे अन्य अधिकारी

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना समेत सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: देहरादून परेड ग्राउंड छावनी में तब्दील, चार सेक्टर और दो कॉर्डन में बंटा सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कसी कमर

 

Continue reading on the app

गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम नहीं है 'कोमल', एयरपोर्ट पर एक्टर ने खुद क्लियेर की कन्फ्यूजन

Govinda Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है. वहीं, कुछ समय पहले एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया था और अपनी हीरोईन से इंट्रोड्यूस भी करवाया था, जिसका नाम सोशल मीडिया पर कोमल बताया गया. वहीं, इसके बाद से ही खबरें तेज होने लग गई कि गोविंद कोमल को ही डेट कर रहे हैं. इस बीच अब एक्टर ने बताया है कि उनकी एक्ट्रेस का नाम कोमल नहीं है. चलिए जानते हैं.

क्या है गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम?

गोविंदा को आए दिन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा रहा है. हाल ही में एक्टर को एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान उन्होंने पैप्स से बाचतीत में रूर्र्ड गर्लफ्रेंड का नाम बताया. एक्टर ने कहा- 'मैम का नाम  रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) है. यही नाम से उन्हें बुलाया जाए.' वहीं, वीडियो में आगे एक्टर ने रानी को पैप्स से मिलवाया. इस दौरान गोविंद ब्राउन ब्रेलर और ब्लैक पैंट में दिखें वहीं, कोमल ने येलो कलर की ड्रेस पहनी थी.


रानी का भी वीडियो आया सामने

इस बीच  रानी स्वर्णकार का भी एक वीडियो वायरल हो रहा. जिसमें उन्होंने अपना असली नाम बताया है. वीडियो में वो कह रही है- 'नमस्कार मैं हूं एक्ट्रेस  रानी स्वर्णकार, बहुत जल्द मेरी फिल्म रूपा आने वाली है, जिसमें में सुपरस्टार गोविंदा जी के साथ हीरोईन का किरदार निभा रही हूं.फिल्म इंडस्ट्री में मेरा इंट्रोडक्शन रानी स्वर्णकार के नाम से हुआ है, मुझे खुशी होगी, अगर आप लोग मुझे उसी नाम से बुलाएंगे.'

ये भी पढ़ें- 'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, वीडियो देख भड़कीं सुनीता आहूजा

कहां से आया ये कोमल नाम?

दरअसल, सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी 'कोमल' नाम से अपनी सख्त नफरत का जिक्र किया था. जब इस विवाद ने तूल पकड़ा तो गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अपनी सह-कलाकार का बचाव किया. गोविंदा ने कहा कि वह कोमल के बेहद आभारी हैं कि बिना वजह विवादों में घसीटे जाने के बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही. ऐसे में जब गोविंदा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी तो रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार  कहा जाने लगा.

गोविंदा-रानी को लेकर सुनीता ने क्या कहा?

गोविंदा और रानी को दोबारा साथ में स्पॉट किए जाने के बाद पैपराजी ने सुनीता आहूजा से इस बारे में सवाल किया. इस पर सुनीता ने कहा- 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए? क्या बोलने का...बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.' सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे रानी पर भी निशाना साथा और कहा- 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं.'

 

ये भी पढ़ें- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...', पति गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं सुनीता, 'चीटर नंबर वन' के टैग पर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक, 15 अगस्त पर पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

Devdutt Padikkal Hundred: देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से एक ऐतिहासिक शतक देखने को मिला. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पहले शतक लगाने वाले वो भारत के पहले बल्लेबाज बने हैं. Sat, 15 Aug 2026 16:48:45 +0530

  Videos
See all

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव का दमदार संबोधन | Independence Day | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:39:59+00:00

JPSC Exam : JPSC संचालित परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा | Abhay Tiwari Mastermind #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:35:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers