गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम नहीं है 'कोमल', एयरपोर्ट पर एक्टर ने खुद क्लियेर की कन्फ्यूजन
Govinda Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है. वहीं, कुछ समय पहले एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया था और अपनी हीरोईन से इंट्रोड्यूस भी करवाया था, जिसका नाम सोशल मीडिया पर कोमल बताया गया. वहीं, इसके बाद से ही खबरें तेज होने लग गई कि गोविंद कोमल को ही डेट कर रहे हैं. इस बीच अब एक्टर ने बताया है कि उनकी एक्ट्रेस का नाम कोमल नहीं है. चलिए जानते हैं.
क्या है गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम?
गोविंदा को आए दिन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा रहा है. हाल ही में एक्टर को एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान उन्होंने पैप्स से बाचतीत में रूर्र्ड गर्लफ्रेंड का नाम बताया. एक्टर ने कहा- 'मैम का नाम रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) है. यही नाम से उन्हें बुलाया जाए.' वहीं, वीडियो में आगे एक्टर ने रानी को पैप्स से मिलवाया. इस दौरान गोविंद ब्राउन ब्रेलर और ब्लैक पैंट में दिखें वहीं, कोमल ने येलो कलर की ड्रेस पहनी थी.
रानी का भी वीडियो आया सामने
इस बीच रानी स्वर्णकार का भी एक वीडियो वायरल हो रहा. जिसमें उन्होंने अपना असली नाम बताया है. वीडियो में वो कह रही है- 'नमस्कार मैं हूं एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार, बहुत जल्द मेरी फिल्म रूपा आने वाली है, जिसमें में सुपरस्टार गोविंदा जी के साथ हीरोईन का किरदार निभा रही हूं.फिल्म इंडस्ट्री में मेरा इंट्रोडक्शन रानी स्वर्णकार के नाम से हुआ है, मुझे खुशी होगी, अगर आप लोग मुझे उसी नाम से बुलाएंगे.'
ये भी पढ़ें- 'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, वीडियो देख भड़कीं सुनीता आहूजा
कहां से आया ये कोमल नाम?
दरअसल, सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी 'कोमल' नाम से अपनी सख्त नफरत का जिक्र किया था. जब इस विवाद ने तूल पकड़ा तो गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अपनी सह-कलाकार का बचाव किया. गोविंदा ने कहा कि वह कोमल के बेहद आभारी हैं कि बिना वजह विवादों में घसीटे जाने के बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही. ऐसे में जब गोविंदा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी तो रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार कहा जाने लगा.
गोविंदा-रानी को लेकर सुनीता ने क्या कहा?
गोविंदा और रानी को दोबारा साथ में स्पॉट किए जाने के बाद पैपराजी ने सुनीता आहूजा से इस बारे में सवाल किया. इस पर सुनीता ने कहा- 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए? क्या बोलने का...बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.' सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे रानी पर भी निशाना साथा और कहा- 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं.'
ये भी पढ़ें- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...', पति गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं सुनीता, 'चीटर नंबर वन' के टैग पर कही ये बात
खाटूश्याम के दर्शन को निकला परिवार, रतलाम में सफर बन गया आखिरी, 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर 4 की मौत
रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। शिवगढ़ के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती हुई पलट गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए।
बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। ये लोग राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
रतलाम 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया था।
इसी दौरान रात में एक अर्टिगा कार वहां से गुजर रही थी। कार में 9 लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिवार खाटूश्याम के दर्शन के लिए राजस्थान की ओर जा रहा था।
हादसे में चार लोगों की मौत
इस रतलाम 8 लेन एक्सप्रेस-वे हादसे में कार में सवार चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे की तस्वीरें और मौके की स्थिति से दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कुछ लोग वाहन के अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एक ही परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे ने यात्रा की खुशी को अचानक मातम में बदल दिया। परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं।
इंदौर, धार और झाबुआ के रहने वाले हैं लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से थे। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य इंदौर, धार और झाबुआ जिले के रहने वाले थे। सभी लोग एक साथ राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। धार्मिक यात्रा के दौरान परिवार के लोग रात में सफर कर रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









.jpg)
