Punjab Police Constable 2026 Exam Date for 3298 Post Post Update Date: 16-06-2026 Short Details: Punjab Police Constable Exam Date 2026 : Punjab Police Constable Admit Card 2026 has been released on official website @https://www.punjabpolice.gov.in and Exam Date is 01 July 2026 for Constable Post whose, candidates who applied for the job of Punjab Police ...
UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer Recruitment 2026: Apply Online Form Post Update Date: 16-06-2026 Short Description : UPSSSC Platoon Commander Online Form 2026 | UPSSSC has invited online applications for the Post of Platoon Commander Recruitment 2026, with the official notification already released, offering a Total of 560 Post, Eligible candidates can fill the ...
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम अब बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा था। लेकिन इसके बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
हालांकि, दूसरे वनडे से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम संयोजन को लेकर है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाना चाहता। ऐसे में जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर गेंद लग गई थी। मैदान पर उनका इलाज भी किया गया। हालांकि रोहित ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन बाद में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
मैच के दौरान वह थोड़ी असहजता में नजर आए थे। ऐसे में टीम प्रबंधन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। जायसवाल ने अब तक वनडे क्रिकेट में सीमित मौके पाए हैं। लेकिन पिछली बार जब उन्हें चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में मौका मिला था, तब उन्होंने शतक जड़कर अपनी क्षमता साबित की थी।
कुलदीप यादव की वापसी संभव पहले वनडे में भारत ने कुलदीप यादव को बाहर बैठाकर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को डेब्यू कराया था। दुबे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बावजूद कुलदीप यादव की वापसी की संभावना बनी हुई है। हाल के महीनों में उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
प्रिंस यादव का हो सकता डेब्यू भारत ने इस सीरीज में पहले ही गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया था और उन्होंने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। अब टीम में सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव बचे हैं।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को दूसरे वनडे में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। प्रसिद्ध पहले मैच में विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे, जबकि बरार ने प्रभाव छोड़ा था। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज जीतने का मौका नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में एक और अहम कदम भी होगा।