Responsive Scrollable Menu

नीट री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक:21 जून को परीक्षा, 22 जून तक काम नहीं करेगा ऐप; मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद

भारत सरकार ने NEET-UG की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। नीट री-एग्जाम 21 जून को होगी। सरकार ने एग्जाम के बाद भी टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यानी टेलीग्राम पर भारत में पहले से भेजे गए मैसेजों 30 जून तक एडिट नहीं हो पाएंगे। NTA के मुताबिक, कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत बनाने के लिए करते रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA की प्रेस रिलीज की 10 बड़ी बातें… 21 जून को री-एग्‍जाम, 3:15 घंटे का होगा NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। री-एग्‍जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG री-एग्‍जाम में कुछ बदलाव किए हैं। नए नोटिस के तहत, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

'श्रीलंकाई खिलाड़ियों को तमीज सिखानी चाहिए...' विवाद पर भड़के भारतीय कोच, वैभव सूर्यवंशी का किया बचाव

sairaj bahutule reacts on vaibhav sooryavanshi fight: भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसे व्यवहार करना है. बहुतुले का कहना है कि वैभव बहुत शांत स्वभाव के हैं. नहीं पता उसे कैसे उकसाया गया. Tue, 16 Jun 2026 19:26:29 +0530

  Videos
See all

Patna Protest News: अपराध करने वाला शिक्षक नहीं हो सकता है: धीरेन्द्र कुमार मुन्ना | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:15:07+00:00

Mahabharat: जेल जाएंगे Khan Sir? | Raushan Anand | Tej Pratap Yadav | Patna Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:10:27+00:00

Maa Kamakhya मंदिर में Anant Ambani ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम! | Guwahati #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:16:45+00:00

Fake IPS Officer | दुकान से सामान लेकर बोला मैं IPS हूं! मचा हड़कंप | #viralvideo #noida #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:10:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers