Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 40 हजार की लागत, लाखों की कमाई, देखें इस हरे चीज की खेती का मुनाफा मॉडल

बोकारो जिले के पुरनीबगयारी गांव के किसान भरत महतो आधुनिक खेती अपनाकर इलाके के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. पहले केवल धान की खेती करने वाले भरत ने यूट्यूब और प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा लेकर एक एकड़ जमीन में मल्चिंग और मचान विधि से लौकी की खेती शुरू की. मार्च में बोई गई फसल 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है और दो सीजन तक उत्पादन देती है. इस खेती में करीब 40 हजार रुपये की लागत आई. उन्होंने बताया कि एक एकड़ से 70 से 80 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. मौजूदा बाजार भाव के अनुसार उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ. भरत किसानों को समय पर देखरेख और जैविक कीटनाशकों के उपयोग की सलाह भी देते हैं.

Continue reading on the app

क्या सिर्फ एक घटना ने बदल दी थी गौतम बुद्ध की सोच? जानिए संत बनने के पीछे की रोचक कहानी

गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा रोहिणी नदी के जल विवाद से जुड़ी मानी जाती है. मान्यता है कि नदी के पानी के बंटवारे को लेकर दो राज्यों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था. गौतम बुद्ध के एक फैसले ने विवाद को शांत कराया. यह घटना उनके शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 League: 13 साल की गेंदबाज ने जीता पर्पल कैप, 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी थी ऑरेंज कैप

Mumbai T20 League: टी20 मुंबई विमेंस लीग 2026 में एक नया सितारा उभरकर सामने आया। महज 13 साल की युवा स्पिनर स्वरा जाधव ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोबो मुंबई फाल्कंस की ओर से खेलने वाली स्वरा ने पूरे टूर्नामेंट में 10 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की इस समय काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने भी आईपीएल 2026 में 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीता था। वो लीग के इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 

स्वरा इस लीग की सबसे कम उम्र की साइन की गई खिलाड़ी थीं। लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन में कहीं भी अनुभव की कमी नहीं दिखी। उन्होंने लगातार विकेट निकालकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला और टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शामिल रहीं।

दिलचस्प बात यह रही कि स्वरा ने 10 विकेट लेकर अपनी टीम की कप्तान और भारतीय खिलाड़ी सयाली सातघारे की बराबरी की। दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। स्वरा का पूरा अभियान शानदार रहा। उन्होंने 4.49 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद प्रभावशाली मानी जाती है।

उनकी शुरुआत थाणे स्काई राइजर्स के खिलाफ 1/19 के आंकड़े के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के खिलाफ 3/19 की मैच जिताऊ गेंदबाजी कर अपनी छाप छोड़ी। फिर उन्होंने आकाश टाइगर्स के खिलाफ 2/12 और थाणे स्काई राइजर्स के खिलाफ 2/22 के आंकड़े दर्ज कर विकेटों की सूची में तेजी से बढ़त बनाई।

फाइनल मुकाबले में भी स्वरा ने निराश नहीं किया। आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इस अहम स्पेल की बदौलत सोबो मुंबई फाल्कंस ने 25 रन से जीत दर्ज कर टी20 मुंबई विमेंस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के बाद स्वरा ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान सयाली सतघारे को दिया। उन्होंने कहा कि कप्तान ने मैदान के अंदर और बाहर हमेशा उनका समर्थन किया और हर परिस्थिति में शांत रहने की सलाह दी।

स्वरा ने कहा कि उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ। उनका लक्ष्य सिर्फ टीम के लिए योगदान देना था। उन्होंने फ्रेंचाइजी, अपने माता-पिता, कोच, शिक्षकों और टीम के साथियों का आभार भी जताया। 13 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन बताता है कि भारतीय महिला क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सितारा मिल गया है।

Tue, 16 Jun 2026 11:26:48 +0530

  Videos
See all

स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग | Delhi Firing | CCTV | Law And Order | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:13:27+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका जंग से जुड़ी खबर| Iran-America Peace Deal | Trump| Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:13:46+00:00

Jewar Airport Big Update: PM मोदी के विजन से UP की नई 'उड़ान' | PM Modi | CM Yogi | Flight | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:15:06+00:00

US-Iran Peace Deal News: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद तेल के भाव में गिरावट का दौर जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers