कहानी शातिर पत्नी की: 2 करोड़ के बीमा के लिए पति को मार डाला, FSL रिपोर्ट में भी करवाया हेरफेर, मगर एक सोशल मीडिया स्टेटस ने खोल दी पोल
कैलिफोर्निया: US एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर हादसे का शिकार, विमान में सवार 8 लोगों की मौत
अमेरिका में साउथ कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पर US एयरफोर्स बेस पर एक B-52 बॉम्बर टेकऑफ के बाद क्रैश हो गया है. इस हादसे में विमान में सवार आठ लोगों की मौत हो गई. लॉस एंजिल्स के नार्थ में मौजूद एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस क्रैश में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि क्रैश की जांच जारी है.
क्रू के बारे में अभी किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर हवाई फुटेज में विमान पूरी तरह से बर्बाद हो गया। सोमवार सुबह करीब 11:20 बजे विमान के गिरने के बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर रनवे जैसी जगह के करीब रेगिस्तान का एक बड़ा भाग जलकर खाक हो गया। यहां से काला धुआं उठता दिखाई दिया। इस दौरान इमरजेंसी गाड़ियां यहां पर मौजूद थीं. सेना की ओर से अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बॉम्बर में हथियार थे या नहीं.
1955 में अमेरिकी सेना में शामिल
बोइंग B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का बॉम्बर है। इसे 1955 में अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। इसे पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ले जाने के लिए बनाया गया। वियतनाम से ईरान तक US सेना से जुड़े युद्धों में इसका इस्तेमाल किया गया। सोमवार दोपहर तक एयरफील्ड बंद रहा। यहां पर आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदल दिया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















