होर्मुज संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल निर्यात पर 14 और ATF पर 12.5 रुपये लीटर ड्यूटी बढ़ी, जानें आप पर असर
Diesel- ATF Export Duty: केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है. सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए यह कदम उठाया गया है.
PM मोदी आज फ्रांस में G7 समिट में लेंगे हिस्सा...ट्रंप समेत कई नेताओं के साथ होगी बातचीत
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. सम्मेलन के दौरान वह वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं. G7 मंच पर भारत की मौजूदगी वैश्विक दक्षिण, क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का अवसर मानी जा रही है.






















