Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज रोनाल्डो, मेसी के मैच:24 साल बाद फ्रांस-सेनेगल में मुकाबला, फाइनल में हैट्रिक गोल लगाने वाले एम्बाप्पे पर नजर

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज के मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। फ्रांस 24 साल बाद सेनेगल से भिड़ेगा। फ्रांस के स्टार और 2022 वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले एम्बाप्पे से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछला वर्ल्डकप जीतने वाली मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से है। अल्जीरिया बराबरी की टीम तो नहीं है, लेकिन मैदान पर मेसी की मौजूदगी ही दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। अमेरिका के ह्यूस्टन में खेले जाने वाले मैच पर सबकी नजरें होंगी। कैप्टन क्रिश्चियानो रोनाल्ड की अगुआई में पुर्तगाल कांगो पर जीत के साथ वर्ल्डकप की शुरुआत करना चाहेगी। फ्रांस-सेनेगल का मुकाबला भारतीय टाइम के हिसाब से रात 12.30 बजे से न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में शुरू होगा। इराक और नॉर्वे के बीच रात 3:30 बजे से मैच बोस्टन स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना सुबह 6:30 बजे कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ खेलगी। ऑस्ट्रिया और जॉर्डन सुबह 9:30 बजे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भिड़ेंगे। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मुकाबला रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच-17: 2002 की हार का बदला लेना चाहेगा फ्रांस ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और सेनेगल के बीच यह दूसरा वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2002 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहां टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही सेनेगल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। फ्रांस की टीम स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के दम पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। दूसरी ओर सेनेगल की उम्मीदें अनुभवी स्ट्राइकर सादियो माने पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: माइग्नन, कुंडे, कोनाते, सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, राबियो, ओलिसे, डेम्बेले, एम्बाप्पे, थुराम। सेनेगल: मेंडी, मेंडी, कुलिबाली, नियाखाते, जैकोब्स, गुएये, लामिन कामारा, पापे सार, इस्माइला सार, माने, निकोलस जैक्सन। मैच-18: हालैंड पर टिकी रहेंगी नॉर्वे की उम्मीदें ग्रुप-I में शामिल इराक और नॉर्वे पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। 1998 के बाद वर्ल्ड कप में लौटी नॉर्वे की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के दम पर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं इराक ने प्लेऑफ के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और वह उलटफेर की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इराक: जलाल हसन, हुसैन अली, रेबिन सुलाका, जायद तहसीन, मर्चास डोस्की, जिदान इकबाल, अमीर अल अम्मारी, इब्राहिम बायेश, अली जासिम, अयमेन हुसैन, अली अल हमादी। नॉर्वे: नायलैंड, रायर्सन, अयेर, ओस्टिगार्ड, ब्योर्कान, बर्गे, ओडेगार्ड, ऑर्सनेस, नुसा, सोरलोथ, हालैंड। मैच-19: खिताब बचाने के मिशन पर अर्जेंटीना ग्रुप-J में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना अल्जीरिया से होगा। लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम जीत के साथ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं अल्जीरिया की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद अमौरा के दम पर चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, टैग्लियाफिको, डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, मेसी, जूलियन अल्वारेज, लॉटारो मार्टिनेज। अल्जीरिया: बेनबोट, आइसा मांडी, बेलाइड, बेन्सेबैनी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, आउआर, माजा, महरेज, अमौरा, गौइरी। मैच-20: वर्ल्ड कप डेब्यू में जॉर्डन ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही जॉर्डन की टीम के सामने यूरोप की मजबूत ऑस्ट्रियाई टीम की चुनौती होगी। ऑस्ट्रिया को मार्सेल साबित्जर और मार्को अर्नाटोविच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन की नजर अपने स्टार खिलाड़ी मौसा तमारी पर रहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ऑस्ट्रिया: श्लागर, म्वेने, अलाबा, लिनहार्ट, लाइमर, सेवाल्ड, श्लागर, साबित्जर, श्मिड, ग्रेगोरिट्श, अर्नाटोविच। जॉर्डन: अबुलाइला, याजन अल अरब, नसीब, सलीम ओबैद, अबू ताहा, अल राशदान, अल रावाबदेह, हद्दाद, फखौरी, अली ओलवान, मौसा तमारी। मैच-21: रोनाल्डो की अगुआई में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना डीआर कांगो से होगा। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। पुर्तगाल के पास ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और वितिन्हा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। वहीं डीआर कांगो की टीम उलटफेर के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रूबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, वितिन्हा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेड्रो नेटो। डीआर कांगो: लियोनेल म्पासी, आरोन वान-बिसाका, स्टीव कापुआडी, एक्सेल तुआंजेबे, चांसल मबेम्बा, आर्थर मासुआकू, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, नगाल'आयेल मुकाउ, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकाम्बू।

Continue reading on the app

चीन ने दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप बनाई:भारत स्लोवाकिया यूनिवर्सिटी में AI सिखाएगा, 16 जून के करेंट अफेयर्स

अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हुए 2. दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप NEO को मंजूरी मिली ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस 3. भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU हुए स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में भारत ने 2 गोल्ड जीते धीरज बोम्मादेवरा कुमकुम मोहोद मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ आज का इतिहास (16 JUNE) --------------------- ये खबर भी पढ़ें.. 100% शुद्ध इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र ने दी मंजूरी:भारत बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम टेस्ट करने वाला 5वां देश, 15 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Messi Hat-trick: 200वें मैच में मेसी ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

Argentina vs Algeria: अर्जेंटीना ने अल्जीरिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज धमाकेदार किया है. इस शानदार आगाज में सबसे जबरदस्त रोल मेसी की ऐतिहासिक हैट्रिक का रहा. मेसी अकेले ही अल्जीरिया की पूरी टीम पर भारी पड़ गए. Wed, 17 Jun 2026 08:18:02 +0530

  Videos
See all

Astro Mantra Cancer: Cancer राशि वाले जान ले ये बात, आज इन बातों का रखें ध्यान#aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:57:42+00:00

17 June कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल | Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T03:00:50+00:00

Iran Us Deal Cancelled News LIVE: ईरान-अमेरिका डील रद्द? हमले शुरू! | Netanyahu | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:58:15+00:00

Astro Mantra Gemini: कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए आज का दिन? Horoscope #aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T02:56:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers