Responsive Scrollable Menu

80th Independence Day के निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ और धर्म चक्र की झलक दिखी

लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जारी निमंत्रण पत्रों पर नवनिर्मित ‘सेवा तीर्थ’ परिसर की तस्वीर प्रमुखता से दी गई। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं। निमंत्रण पत्रों पर ‘धर्म चक्र’ भी दर्शाया गया है, जो ‘‘धर्मसंगत कर्तव्य की निरंतर गति और सतत निस्वार्थ कर्म’’ का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में लाल किला परिसर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा था, ‘‘इस भव्य आयोजन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष की स्थायी विरासत को भी याद किया जाएगा और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाया जाएगा।’’ एक पृष्ठ वाले मुद्रित निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी कई पृष्ठों वाले ई-निमंत्रण पत्र में बीच में सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर, ऊपर दाईं ओर ‘धर्म चक्र’ का प्रतीक और ऊपर बाईं ओर दीर्घा का नाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Beijing में Ambassador Vikram Doraiswami ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इसमें मूल कर्तव्यों की सूची तथा ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंद अंग्रेजी और हिंदी में दिए गए हैं। इसके एक अन्य पृष्ठ पर तीन क्यूआर कोड दिए गए हैं। इनमें से एक को स्कैन कर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, दूसरे को स्कैन कर ‘वंदे मातरम्’ सुना जा सकता है और तीसरे को स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग, बैठने की व्यवस्था और यातायात संबंधी जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi बोले, भारत 12 साल में Fragile 5 से सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बैठने की दीर्घाओं के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिलिका, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, कोलेरू, लोकटक, लोनार, पैंगोंग त्सो, पुलिकट, पुष्कर, रवींद्र सरोवर, रामगढ़ ताल, रुद्रसागर, सांख्य सागर, शांति सागर, वेम्बनाड और वुलर शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘वीआईपी संस्कृति समाप्त करने’’ के प्रयासों और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के तहत 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के किनारे बनी बैठने की दीर्घाओं के नाम नदियों के नाम पर रखे गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश काल में बने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पास निर्मित सेवा तीर्थ परिसर का 13 फरवरी को उद्घाटन किया था। इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं। मोदी ने नए परिसर में सेवा तीर्थ की पट्टिका का भी अनावरण किया था।

इसे भी पढ़ें: Independence Day पर Red Fort पर जुटे 5,000 विशेष अतिथि, PM Modi ने किया नेतृत्व

परिसर की दीवार पर इसका नाम देवनागरी लिपि में अंकित है।

Continue reading on the app

'तुम्हारी 56 इंच की छाती'...मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Prakash Raj On Independence Day: साउथ एक्ट्रेस प्रकाश राज ने 15 अगस्त को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में उन्होंने ‘56 इंच की छाती’ का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Continue reading on the app

  Sports

बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने नंबर-3 पर ठोके सबसे ज्यादा टेस्ट शतक, सचिन तेंदुलकर के जिगरी के नाम रिकॉर्ड

most test hundreds batting on no 3 by indian left handers: भारत और श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक बनाया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला ही शतक है. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने नंबर-3 पर उतरकर यह सेंचुरी बनाई. इससे वह बतौर बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों के उस क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने नंबर-3 पर आकर टेस्ट शतक ठोका. पडिक्कल के साथ-साथ इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कई भारतीय क्रिकेटर हैं, लेकिन क्या आपको पता है सबसे ज्यादा का रिकॉर्ड किसके नाम है? दरअसल, यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के बचपन के जिगरी के नाम दर्ज है. चलिए जानते हैं. Sun, 16 Aug 2026 08:01:03 +0530

  Videos
See all

Ranchi में JPSC-JSSC Aspirants के Protest का 23वां दिन, छात्र नेता Prem Nayak का बड़ा बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:14:15+00:00

Shorts : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers