Responsive Scrollable Menu

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी से लेकर शाह और CM योगी ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत तमाम नेताओं ने 'सदैव अटल' समृद्धि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने X पर पोस्ट कर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर X पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने उन्हें एक असाधारण राजनेता बताया है. उनका कहना है कि अटल बिहाजी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया. उनके विचार और प्रयासों ने आने वाली पीढ़ी को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत किया. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी X पर पोस्ट कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए अमित शाह ने लिखा है कि उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के जरिए दुनिया को भारत की ताकत दिखाई. उनकी मूल्य आधारित राजनीति से अंत्योदय और सुशासन की सोच धरातल पर उतरी.

 

Continue reading on the app

Israel Elections: पूर्व आर्मी चीफ से हार सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू, आम चुनावों में 4 सीटों पर दिख रही है बढ़त

Israel Elections: इजराइल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पूर्व सेना चीफ गादी आइजेनकोट से बड़ी चुनौती मिल सकती है. गुरुवार को जमान इजराइल द्वारा करवाए गए एक सर्वे के परिणाम सार्वजिनक किए गए, जिसमें नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को महज 21 सीटों पर ही संतोष करती दिख रही है तो वहीं, गादी की पार्टी यशार को 25 सीटें मिलने की उम्मीद है.

बहुमत के लिए चाहिए 61 सीटें

आसान भाषा में कहें तो यशार लिकुड पार्टी पर 4 सीटों की बढ़त बनाते दिख रही है. पिछले कुछ सप्ताहों के अधिकतर सर्वे में भी यशार आगे रही है. हालांकि, अंतर बहुत कम था. कई सर्वों में तो लिकुड बराबरी पर थी या फिर 1-2 सीट ही पीछे थी. नए सर्वों में ये अंतर बढ़कर 4 सीट हो गया. यशार के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी सरकार बनाना आसान नहीं होगा. इजराइल की ससंद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और बहुमत हासिल करने के लिए 61 सीटें की दरकार है. 

जानें किस गठबंधन को मिल सकती है कितनी सीटें

सर्वे के परिणामों में विपक्षी गठबंधन चेंज ब्लॉक को 58 सीटें मिलने का अनुमान है यानी ये गठबंधन बहुमत से सिर्फ 3 सीटें ही दूर है. वहीं, नेतन्याहू के समर्थक दलों को कुल 50 सीटें मिलती हुई दिख रही है, यानी बहुमत से 11 सीटें कम. इसके अलावा एक अन्य गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान है. इस गठबंधन में शामिल राम पार्टी और हदाश-ताल पार्टी को 6-6 सीटों पर जीत मिल सकती है. यानी चुनावों से पहले किसी भी पार्टी के पास सरकार बनाने जितना बहुमत नहीं है.  

 

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत करेंगे दूसरे दिन की शुरुआत, श्रीलंकाई गेंदबाजों की गॉल में हालत खराब

Sri Lanka vs India, 1st Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए. दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत पारी को आगे बढाएंगे. Sun, 16 Aug 2026 08:13:52 +0530

  Videos
See all

Weather Update News: मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Weather | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:06+00:00

Shorts : पिता की मौत के बाद कागजात पर अंगूठे का निशान! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers