Responsive Scrollable Menu

Houston में भारतीय समुदाय ने मनाया 80वां Independence Day, महावाणिज्य दूतावास में फहराया ध्वज

सीमा हाखू काचरू ह्यूस्टन (अमेरिका), 16 अगस्त अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर परिसर की सीढ़ियों और रेलिंग को गेंदे की मालाओं तथा ध्वज के तीन रंगों की झालरों से सजाया गया था। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग गर्मी के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में महावाणिज्य दूतावास पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत वहां मौजूद लोगों के एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को पढ़ा।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया और उनसे ‘विकसित भारत’ की यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। इस समारोह में देशभक्ति के गीत गाए गए, ‘विकसित भारत’ विषय पर विशेष रूप से तैयार चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और ‘भारत को जानिए’ प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में निर्वाचित अधिकारियों और नगर निकाय संगठनों के नेताओं के एक प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति रेणु खटोर, फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश डेनियल वोंग, हैरिस काउंटी की आयुक्त लेस्ली ब्रियोनेस, फोर्ट बेंड के आयुक्त डेक्सटर मैककॉय, शुगर लैंड नगर परिषद के सदस्य संजय सिंघल, अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन के क्षेत्रीय निदेशक जे गुएरेरो और न्यायाधीश जूली मैथ्यू एवं सुरेंद्रन पटेल शामिल थे। महावाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंजूनाथ ने ‘इंडिया हाउस ह्यूस्टन’ स्थित ओ. पी. जिंदल सेंटर में आयोजित एक समारोह में भारतीय समुदाय के नेताओं और सदस्यों के साथ भाग लिया।

Continue reading on the app

TMC दफ्तर में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की लाश मिली, बंगाल में मचा हड़कंप!

आशीष बनर्जी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2026: मां के खेलने के 28 साल बाद, अब उसी जगह पर बेटे ने भारत के लिए खेला हॉकी वर्ल्ड कप

Hockey World Cup 2026: जैसी मां, वैसा बेटा... भले ही दोनों के खेलने का अंदाज जुदा हो. मगर दोनों ने भारत के लिए हॉकी वर्ल्ड कप में डेब्यू एक ही जगह पर किया है. Sun, 16 Aug 2026 08:40:21 +0530

  Videos
See all

UP News: मिलावटखोरों पर CM योगी का बड़ा एक्शन! | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:15:21+00:00

CM Yogi Viral Speech : मैं बुलडोजर चलवा सकता हूं... सीएम योगी ने दिया मजेदार जवाब | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:09:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers