Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, कंगना ने लहराया तिरंगा तो अनुपम खेर और अक्षय ने कही ये बात

Bollywood Celebs Wishes Independence Day 2026: भारत 15 अगस्‍त को अपना 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर सारे देशवासी एक-दूसरे को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है और कई बड़े सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी है. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा.

अनुपम खेर ने यूं दी आजादी दिवस की बधाई

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने सोशल मीडियो के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शेयर कीं और देश में विकास की कामना की. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा- भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारत सिर्फ हमारा देश नहीं, हमारी पहचान है। इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएंस सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं.'

अक्षय ने की बेहतर कल की उम्मीद

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगे वाला एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद!'

ये भी पढे़ं- Independence Day Special: अमिताभ बच्चन की ये 5 फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा, 15 अगस्त पर देखें जरूर

कंगना रनौत ने लहराया तिरंगा

Photograph: (Kangana Ranaut Instagram)

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी आजादी का जश्न मनाया. एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर तिरंगा लहराते हुए अपनी वीडियो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.' वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच भी शेयर की है. 

ये भी पढ़ें- Patriotic TV Shows: फिल्में ही नहीं, ये शोज भी बढ़ाते हैं देशभक्ति का जज्बा, लिस्ट में शाहरुख खान का भी सीरियल

Continue reading on the app

15 August Desh Bhakti Geet: 15 अगस्त के जश्न में बजाएं ये 10 जोश से भर देने वाले देशभक्ति गीत

15 August Desh Bhakti Geet: 15 अगस्त को देशभर में स्कूलों, कॉलेजों और समारोहों में देशभक्ति गाने बजाए जाते हैं. इनसे कार्यक्रम की खासियत बढ़ जाती है. हर उम्र के लोग तिरंगे के रंग में रंगे इन गानों पर झूमना पसंद करते हैं. देशभक्ति से भरे इन गानों की गूंज से माहौल बेहद खास हो जाता है. अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड से जुड़े पैट्रियॉटिक सॉन्गस ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको इन गानों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं. इन्हें नोट कर लीजिए.

देशभक्ति से जुड़े 10 हिंदी गानें

1.रंग दे बसंती, रंग दे बसंती

आमिर खान, सोहा अली खान और आर.माधवन स्टारर फिल्म रंग दे बसंती का टाइटल सॉन्ग मोस्ट पॉपुलर गाना है. इस गाने को पंजाबी भाषा में गाया गया है. जैसे ही ये गाना प्ले होता है लोगों के पैर अपने आप थिरक उठते हैं. खासतौर पर बच्चों को ये गाना काफी आकर्षित करता है. 

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देखें बॉलीवुड की ये 5 अंडररेटेड फिल्में, जगा देंगी आप में देशभक्ति का जुनून

2.ये जो देस है तेरा, स्वदेस 

शाहरुख खान की इस फिल्म में उन्होंने NRI साइंटिस्ट का रोल प्ले किया है. फिल्म का यह गाना लोगों के दिलों को छूता है. ये जो देस है तेरा, स्वदेस है मेरा... इस गाने को ए.आर. रहमान ने अपनी आवाज दी है. गाने में एक ऐसे इंसान की कहानी और भावनाएं नजर आती हैं, जो विदेश में रहने के बावजूद अपनी मिट्टी और अपने देश से गहराई से जुड़ा हुआ होता है. ए.आर. रहमान की आवाज और संगीत इस गाने को और भी भावुक बना देते हैं. 

3.ऐ वतन, राजी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की व्याख्या की गई है. फिल्म का यह गाना देश के प्रति प्यार और जज्बे को बखूबी दिखाता है. अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान की आवाज में यह गाना स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुनने के लिए बेहद शानदार है.

4.तेरी मिट्टी, केसरी 

केसरी फिल्म का यह गाना शहीदों और देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर जवानों को समर्पित है.  बी प्राक की दमदार आवाज ने इस गाने को बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला देशभक्ति गीत बनाया है. फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं. आज भी इस गाने को सुन लोगों के दिल भर आते हैं.

5.तिरंगा, योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन मूवी योद्धा का तिरंगा गाना काफी प्रसिद्ध माना जाता है. इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के मुख्य बोल है- तेरा हिमालय आकाश छू ले, बहती रहे तेरी गंगा ऊंचा हो इतना, इतना बुलंद हो, तारों को चूमें तिरंगा मां से है माटी, मां से है माथा, माथे पे माटी सजा के चलें, आजाद रहे, आबाद रहे तू, तारों को चुमें तिरंगा

6.कंधों से मिलते हैं कंधे, लक्ष्य 

यह गाना भारतीय सेना के जज्बे और टीम की भावना को दर्शाता है. युवाओं में जोश भरने वाला यह गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है. ऋतिक रौशन द्वारा अभिनीत इस फिल्म के गाने में सैनिकों के बीच की दोस्ती और टीम भावना को खूबसूरती से दिखाया जाता है. शंकर महादेवन, सोनू निगम, हरिहरन और विजय प्रकाश की आवाजों में यह गाना जोश और ऊर्जा से भर देता है. खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह गाना युवाओं में देशभक्ति और जुनून की भावना को जगाता है.

7.ऐ मेरे वतन के लोगों

लता मंगेशकर ने यह गाना गाया था. उन्होंने यह गाना भारत-चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को समर्पित किया था. आज भी इस गाने को इतना शक्तिशाली माना जाता है कि गाना बजते ही इसके कोरस से पहुंचते-पहुंचते लोगों की आंखें भर आती हैं.

8.छल्ला, उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल की जबरदस्त फिल्म उरी का गाना छल्ला भी जोश से भरा गाना है. शाश्वत सचदेव की दमदार आवाज और संगीत से सजा यह गाना जवानों के साहस और देश के लिए उनके समर्पण की भावना को सामने लाता है. इस गाने की एनर्जी और इसके बोल स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर देशभक्ति का माहौल और भी खास बना देते हैं.

9.इंडिया वाले, हैप्पी न्यू ईयर

ये एक तड़कता-भड़कता गाना है, जो इंडिया को डेडिकेट किया गया है. हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के इस गाने में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बमन ईरानी नजर आते हैं. बच्चों को भी यह गाना खूब पसंद आता है. इस गाने के विशाल ददलानी, केके, शंकर महादेवन और नीति मोहन ने गाया है. 

10.मां तुझे सलाम 

एआर रहमान की दमदार आवाज में मां तुझे सलाम देशभक्ति का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली गीत है. यह गीत मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना को बेहद खूबसूरती से व्यक्त करता है. इसकी जोशीली धुन और देशभक्ति से ओत-प्रोत शब्द सुनते ही हर भारतीय के अंदर देश के प्रति गर्व और जुनून की भावना पैदा हो जाती है. 

ये भी पढ़ें- Independence Day Special: अमिताभ बच्चन की ये 5 फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा, 15 अगस्त पर देखें जरूर

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट के पहले ही दिन ड्रामा, यशस्वी जायसवाल से श्रीलंकाई गेंदबाज की टक्कर, भारतीय बल्लेबाज के रनआउट पर बवाल

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ टक्कर हो गई. इस टक्कर के कारण यशस्वी और केएल राहुल दोनों एक ही छोर पहुंच हए, जिसकी वजह से यशस्वी बदसकिस्मत रहे और उन्हें रनआउट होकर वापस जाना पड़ गया. Sat, 15 Aug 2026 11:48:40 +0530

  Videos
See all

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM साय का संबोधन | Independence Day 2026 | Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:15:55+00:00

PM Modi Speech In 2014: जब पहली बार पीएम मोदी किया था लाल किले से संबोधन | Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:13:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers