Responsive Scrollable Menu

लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का परीक्षण कामयाब:भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता बढ़ी; रास्ता बदल सकती है, 1000km दूर बने टारगेट नष्ट करेगी

भारत ने लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की अपनी क्षमता को और मजबूत करते हुए स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) की सफल टेस्टिंग की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जिसमें मिसाइल ने अपने सभी मिशन सफलतापूर्वक हासिल किए। LRLACM ऐसी क्रूज मिसाइल है, जिसे जमीन पर बने दूर के लक्ष्यों पर सटीक हमला करने के लिए बनाया जाता है। यानी यह 1000km दूर बने दुश्मन के ठिकानों पर भी अटैक कर सकती है। LRLACM पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई मिसाइल है। इसके सभी प्रमुख सब-सिस्टम DRDO की लैब और भारतीय उद्योग साझेदारों ने विकसित किए हैं। बेंगलुरु में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE) इस प्रोजेक्ट की नोडल लैब है। क्रूज मिसाइल क्या होती है… क्रूज मिसाइल जेट इंजन से चलती है। कम ऊंचाई पर उड़ती है और रास्ता बदल सकती है। इसके पास रडार से बचने की क्षमता होती है। साथ ही अपने टारगेट पर सटीक हमला कर सकती है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह मिसाइल भारत की रणनीतिक मारक क्षमता को नई मजबूती देगी। परीक्षण के दौरान DRDO के सीनियर वैज्ञानिकों के साथ भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीप स्ट्राइक को ऐसे समझें डीप स्ट्राइक का मतलब है दुश्मन की सीमा के काफी अंदर मौजूद सैन्य ठिकानों जैसे एयरबेस, मिसाइल लॉन्च साइट, रडार स्टेशन, मिलिट्री हेडक्वॉर्टर, कमांड-कंट्रोल सेंटर पर दूर से सटीक हमला करने की क्षमता। मान लीजिए यदि कोई मिसाइल भारत की सीमा से लॉन्च होकर दुश्मन के इलाके में 800 किमी दूर बने एयरबेस को सटीक निशाना बनाती है, तो इसे डीप स्ट्राइक क्षमता कहा जाएगा। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km दूर से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए, जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 5 की मौत, 2 घायल:मरने वालों में पति-पत्नी और 8 साल का बच्चा भी; बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पति-पत्नी और 8 साल बच्चा भी शामिल है। हादसा मटकुली-पिपरिया मार्ग पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नर्मदापुरम के बंजारा ड्रीम निवासी प्रदीप धुर्वे (48), पत्नी ज्योति धुर्वे, बेटा अक्षत धुर्वे (8), समनापुर निवासी पंचम ठाकुर (55) और झिरपा करेर निवासी कुलदीप ठाकुर (40) शामिल हैं। वहीं घायलों में समनापुर निवासी आकाश धुर्वे (25) और शरद उइके (21) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा पिपरिया थाना प्रभारी मदनलाल पवार ने बताया- बोलेरो जीप तामिया से मटकुली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। शवों को पोस्टम़ॉर्टम के लिए भेजा गया हादसे में मृत सभी लोगों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो का अनियंत्रित होकर पलटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Shamar Joseph का 'पंजा', Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

जमैका के सबीना पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। मेजबान टीम की जीत के नायक तेज गेंदबाज शमार जोसेफ और बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड रहे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया।

बता दें कि श्रृंखला का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि पहले दो मैचों के बाद मुकाबला बराबरी पर था। ऐसे में तीसरे मैच को जीतने वाली टीम ही श्रृंखला अपने नाम करने वाली थी। वेस्टइंडीज ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी सकारात्मक रही। कमिल मिशारा और पथुम निसांका ने शुरुआती ओवरों में तेज रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पांचवें ओवर तक श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 48 रन था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थी। हालांकि पावरप्ले के अंतिम ओवर में शमार जोसेफ ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया।

कमिल मिशारा ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। मौजूद जानकारी के अनुसार दसवें ओवर तक टीम का स्कोर चार विकेट पर 80 रन हो गया था। इसके बाद कप्तान दासुन शनाका और दुनिथ वेलालागे ने पारी को संभालने की कोशिश की।

गौरतलब है कि दासुन शनाका अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन जेसन होल्डर की एक सटीक गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दुनिथ वेलालागे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कुछ महत्वपूर्ण चौके लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने 43 रन की उपयोगी पारी खेली।

हालांकि श्रीलंका की पारी के अंतिम ओवर में एक बार फिर शमार जोसेफ का जादू देखने को मिला। उन्होंने तीन विकेट हासिल करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 169 रन पर सिमट गई।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। दुनिथ वेलालागे ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए शाई होप को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने केवल 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की।

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों, विशेषकर वानिंदु हसरंगा ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया और वेस्टइंडीज का स्कोर आधे मैच तक चार विकेट पर 64 रन कर दिया। ऐसे समय में शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभाली और धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

रदरफोर्ड ने समय-समय पर बड़े शॉट लगाए और महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्हें 25 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जब दासुन शनाका ने उनका कैच छोड़ दिया। इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

मुकाबले का निर्णायक मोड़ तब आया जब दुष्मंथा चमीरा के एक ओवर में 24 रन बने। इसके बाद जेसन होल्डर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीन छक्के लगाए और जीत लगभग तय कर दी। होल्डर 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंततः वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और दो गेंद शेष रहते सीरीज अपने नाम कर ली।

शमार जोसेफ को उनके पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी माना गया, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड की संयमित अर्धशतकीय पारी ने मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित की।
Mon, 15 Jun 2026 22:16:25 +0530

  Videos
See all

Sarbori Mukherjee On TMC: TMC नेताओं को लेकर BJP MLA Sarbori Mukherjee का बड़ा बयान | TMC Split #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T18:11:17+00:00

सनातन के अपमान पर क्या बोले अखिलेश? #ayodhyarammandir #akhileshyadav #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T18:10:04+00:00

बच्चों को बचपन वापस लौटाने के लिए ब्रिटिश PM का बड़ा फैसला! #britain #socialmedia #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T18:13:13+00:00

Dastak : मोदी और ट्रंप की मुलाकात होगी, क्या बात होगी | America | PM Modi | Donald Trump War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T18:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers