A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

मैसूर के रेस्त्रां में लगी आग, 2 लोग जलकर खाक, कई जुलसे

Fire Break Out at Mysore restaurant: कर्नाटक के मैसूर शहर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट-बार में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते नजर आए.

यह घटना मैसूर के आरटी नगर इलाके में रिंग रोड पर दत्तागल्ली के पास स्थित प्रसिद्ध 'फॉक्स डेन लिकर गैराज बार एंड रेस्टोरेंट' में हुई. हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

देखते ही देखते आग की चपेट में आया रेस्टोरेंट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के भीतर अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगते ही कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच भगदड़ मच गई. कई लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंस गए.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला.

दो लोगों की मौत, सात घायल

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट या गैस लाइन में तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके. अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.

सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद रेस्टोरेंट और बार में मौजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन निकास व्यवस्था बेहतर होती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था. प्रशासन ने शहर के अन्य होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. इस हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर कर दिया है.

Continue reading on the app

Delhi Airport की Watchlist में था PM के सलाहकार का नाम? ढाई घंटे पूछताछ के बाद वापस लौटे

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर पवन बाधे को आधिकारिक तौर पर तलब किया। यह कदम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार जाहेद उर रहमान के साथ हुई एक घटना को लेकर औपचारिक विरोध दर्ज कराने के लिए उठाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाहेद उर रहमान 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (IORA) की 'सीनियर अधिकारियों की समिति' (CSO) की 28वीं बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें काफी देरी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Suvendu Adhikari का महाएक्शन, Border Areas से लेकर शहरों तक मचा हड़कंप

आरोप है कि रूटीन सिक्योरिटी चेक के दौरान रहमान का नाम वॉचलिस्ट में होने की वजह से उन्हें रोका गया और उनसे लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बाद में उन्हें आगे जाने की इजाज़त दे दी थी, लेकिन रहमान ने तय बैठकों में शामिल होने के बजाय सोमवार को बांग्लादेश वापस लौटने का फैसला किया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने इस घटना को "अप्रत्याशित और खेदजनक" बताया। डिप्टी हाई कमिश्नर पवन बाधे को इसलिए तलब किया गया क्योंकि वे अभी कार्यवाहक हाई कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं; भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने अभी तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति को अपने क्रेडेंशियल्स (आधिकारिक परिचय पत्र) औपचारिक रूप से नहीं सौंपे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Airport से लौटे Bangladesh PM के सलाहकार, क्या India ने दिया BNP सरकार को कड़ा संदेश?

यह राजनयिक तनाव दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक नाजुक समय पर हुआ है। इस घटना से कुछ दिन पहले ही, बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने दोनों देशों के बीच एक रचनात्मक और "कामकाजी रिश्ते" की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था। उन्होंने भूगोल की अपरिहार्य सच्चाइयों और क्षेत्रीय सहयोग की साझा ज़रूरत का ज़िक्र किया था।
उन्होंने एएनआई से कहा कि अपने पड़ोस और क्षेत्र में सामान्य राजनयिक संबंध और कामकाजी रिश्ते होना अच्छी बात है। भारत हमारा पड़ोसी है न उन्होंने हमें चुना, न हमने उन्हें, लेकिन हम पड़ोसी हैं। हमें साथ रहना है, इस क्षेत्र में साथ काम करना है और सहयोग करना है। यह घटना ढाका में भारतीय उच्चायोग में नेतृत्व में बदलाव के समय हुई है। नामित उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी 12 जून को बेनापोल लैंड पोर्ट के ज़रिए आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश पहुंचे। वे निवर्तमान उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मिशन का कामकाज संभालने के लिए तैयार हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Eng vs NZ Test: बेन स्टोक्स बाहर, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू, नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI का किया ऐलान

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. कप्तान बेन स्टोक्स को नाइट क्लब विवाद के बाद टीम से बाहर रखा गया है. जो रूट कप्तानी करते नजर आएंगे. जॉर्डन कॉक्स और सनी बेकर टेस्ट डेब्यू करेंगे. Mon, 15 Jun 2026 21:07:07 +0530

  Videos
See all

TMC Crisis : Mamata Banerjee की टीएमसी में बगावत के पीछे सबसे बड़ा चेहरा कौन ? Chakraview | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T16:44:19+00:00

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी? #ytshorts #shorts #uppolitics #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T16:44:44+00:00

Roshan anand targeted khan sir video Viral: 'बिहार में धौंस जमा रहा है फैजल खान' |Prince Yadav Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T16:46:11+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबर! | CM Dhami | Weather update |Breaking News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T16:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once